एक्सप्लोरर

प्रयागराज: चौराहे पर फंस गया ट्रेन का डिब्बा, 10 घंटे तक लगा रहा जाम, तस्वीरें वायरल

प्रयागराज में चौराहे से टर्निंग के दौरान ट्रेलर और उस पर लदा कोच फंस गया. कोच कुछ इस तरह सड़क पर फंसा कि निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. इसकी तस्वीरें खुब वायरल हो रही है.

Railway: संगम नगरी प्रयागराज में रेलवे के एक एयर कंडीशनर कोच ने करीब दस घंटे के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम कर दिया. रेलवे का यह कोच पहले खुद सड़क जाम का शिकार हुआ और उसके बाद उसने सड़क को ही सुबह से शाम तक जाम कर दिया. करीब दस घंटे बाद चौराहे की रेलिंग और सड़क के डिवाइडर को तोड़कर ट्रेन के कोच को सड़क से हटाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया. इस दौरान शहर के एक इलाके में अफरा तफरी मची रही.

दरअसल, रेलवे इन दिनों अपने पुराने कोच को बेच रहा है. कई लोग रेलवे स्टेशनों पर इन्हीं कोच को खरीदकर इनमें रेस्टोरेंट चला रहे हैं. रेलवे की बोगी में बैठकर खाने के क्रेज से लोगों को फायदा भी हो रहा है. प्रयागराज जंक्शन पर कुछ दिन पहले ही रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है.

प्रयागराज के ही सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे के कोच में रेस्टोरेंट चलाने का टेंडर पास हुआ है. यहां के रेस्टोरेंट संचालक ने सोमवार को कोचिंग डिपो से खरीदे गए पुराने एयर कंडीशनर कोच को ट्रेलर यानी बड़े ट्रक पर लदवाकर उसे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कराया. रेलवे स्टेशन से तकरीबन एक किलोमीटर पहले झलवा इलाके के घुंघरू चौराहे पर भीड़ होने की वजह से ट्रेलर कुछ देर रुक रहा. 

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लिए बड़ा तोहफा, विकास प्राधिकरण ने की तैयारी, जल्द मिलेगी ये सौगात

निकलने का नहीं बचा कोई रास्ता
इसके बाद चौराहे से टर्निंग के दौरान ट्रेलर और उस पर लदा कोच फंस गया. कोच कुछ इस तरह सड़क पर फंसा कि निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. मौके पर कई विभागों के लोग पहुंचे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. रेलवे कोच के चौराहे पर फंसने की वजह से एक तरफ का ट्रैफिक ब्लॉक हो गया. सिंगल लेन पर ट्रैफिक चलने से चौराहे के आसपास पूरे दिन जाम के हालात रहे. करीब दस घंटे बाद चौराहे की रेलिंग और सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़कर ट्रेलर को आगे के लिए रवाना किया गया. इस दौरान खंभे भी हटाने पड़े. 

बता दें कि ट्रेलर जिस जगह पर फंसकर खड़ा हो गया था, वहां पीछे पक्की इमारतें थी. जरा भी लापरवाही होने पर इन इमारतों को नुकसान पहुंच सकती थी. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. लोगों का कहना है कि ट्रेन का कोच पटरी छोड़कर सड़क पर उतरा तो उसने रास्ता ही ब्लॉक कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unnao News: NH-31 पर निर्माण के दौरान चूक, सर्विस लेन के बीच लगा खंभा हादसों को दे रहा न्योता
उन्नाव: NH-31 पर निर्माण के दौरान चूक, सर्विस लेन के बीच लगा खंभा हादसों को दे रहा न्योता
Mahoba News: 8वें वेतन आयोग से बाहर किए जाने पर भड़के पेंशनर्स, काली पट्टी बांध मनाया 'काला दिवस'
महोबा: 8वें वेतन आयोग से बाहर किए जाने पर भड़के पेंशनर्स, काली पट्टी बांध मनाया 'काला दिवस'
UCC पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जताया कड़ा ऐतराज, 'नए कानून की कोई जरूरत नहीं'
UCC पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जताया कड़ा ऐतराज, 'नए कानून की कोई जरूरत नहीं'
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके

वीडियोज

Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
Video: पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
Embed widget