एक्सप्लोरर

प्रयागराज: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जूतों से की मरीज की पिटाई, जानें- वायरल VIDEO की सच्चाई

प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में कुछ लोग बेड पर लेटे एक शख्स पर जूतों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। संगम नगरी प्रयागराज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का सबब बना हुआ है. वायरल वीडियो के जरिये यह दावा किया जा रहा है प्रयागराज के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स ने कोरोना संदिग्ध मरीज की जूतों से पिटाई की है. वायरल वीडियो में कुछ लोग बेड पर लेटे एक शख्स पर जूतों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि वायरल वीडियो में एक पुलिस वाला भी नजर आ रहा है. इसी आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने पुलिस की मौजूदगी में कोरोना संदिग्ध की जूते से पिटाई की है. वायरल वीडियो के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मामला प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज द्वारा संचालित स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर का है.

वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि प्रयागराज पुलिस को इसका खंडन भी जारी करना पड़ा. हालांकि, पुलिस के खंडन ने मामले को और उलझा दिया. पुलिस ने सिर्फ यह सफाई दी कि वायरल वीडियो में कोरोना संदिग्ध की पिटाई का जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है. किसी भी कोरोना संदिग्ध की पिटाई का कोई मामला नहीं हुआ है.

पुलिस ने अपने खंडन में मरीज के कोरोना संदिग्ध नहीं होने भर का दावा किया. उसने किसी भी मरीज की पिटाई नहीं किये जाने, एसआरएन हॉस्पिटल में जूते नहीं चलने और वायरल वीडियो को गलत नहीं बताया।. मतलब साफ था कि वायरल वीडियो सच है. वीडियो स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल का ही है. डॉक्टर द्वारा एक मरीज पर जूतों की बारिश किये जाने की बात भी सच है. गलत है तो सिर्फ इतना कि जिस मरीज पर जूते बरसाए जा रहे हैं, वह कोरोना संदिग्ध नहीं है.

प्रयागराज: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जूतों से की मरीज की पिटाई, जानें- वायरल VIDEO की सच्चाई

बहरहाल, वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि जहां वारदात होने का दावा किया जा रहा है, वहां कुछ कर्मचारियों और दूसरे मरीजों के साथ आए उनके तीमारदारों ने इस तरह की घटना की तस्दीक की. लोग डर की वजह से सामने आने को तो तैयार नहीं हुए, लेकिन इन्होंने जानकारी दी कि वीडियो 12 मई की रात का है.

पड़ताल से यह भी साफ हुआ कि 12 मई को प्रयागराज में आयुष शुक्ला नाम के एक शख्स ने प्रेमिका से विवाद होने के बाद अपने हाथ की नसें काट लीं थीं, इसके बाद उसके कुछ दोस्त इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर ले आए. दावा यह किया जा रहा है कि आयुष और उसके साथ के लोग शराब के नशे में थे. नशे की वजह से वह हॉस्पिटल में हंगामा और शोर शराबा कर रहे थे.

अस्पताल के स्टाफ ने जब उन्हें शांत होने की हिदायत दी तो उन्होंने कुछ और बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी. इस बीच अस्पताल के लोगों ने पुलिस बुला ली. तफ्तीश से सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया था. पुलिस आने पर जूनियर डॉक्टर्स ने भी हॉस्टल्स से अपने कुछ साथियों को बुला लिया था. इन्हीं में से एक ने आयुष शुक्ला पर जूते बरसाए थे.

प्रयागराज: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जूतों से की मरीज की पिटाई, जानें- वायरल VIDEO की सच्चाई

इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और सोशल एक्टिविस्ट सुनील चौधरी ने मामले की शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट से कर दी है. सुनील चौधरी का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से इस बात की पड़ताल कर ली है कि वायरल वीडियो एसआरएन हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर का ही है. खुद संतुष्ट होने के बाद ही उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को शिकायती चिट्ठी भेजी है. उनके मुताबिक इस वीडियो से कोरोना वॉरियर्स करार दिए गए डॉक्टर्स की छवि धूमिल हुई है और कोरोना काल में अब लोग डॉक्टर्स के पास जाने से कतराएंगे.

वाराणसी: कमाल की है ये जोड़ी, कालाबाजारी की शिकायत पर एक बार फिर सड़क पर उतरे डीएम और एसएसपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget