एक्सप्लोरर

Prayagraj News: गाय के साथ सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता का अनूठा प्रदर्शन, गौमाता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

UP News: प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने गायों के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने गायों को लाइसेंस न मिलने, महाकुंभ के कारण कांजी हाउस में बंद करने और गाय उत्पीड़न का विरोध किया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज गायों के साथ सड़कों पर उतरकर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया. सड़कों पर गायों के साथ जुलूस निकालने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई. पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं के जुलूस को निकलने नहीं दिया. केवल मजिस्ट्रेट को  ज्ञापन दिलाकर प्रदर्शन को खत्म करा दिया.

 सपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम और यूपी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई सपा कार्यकर्ताओं ने अपने इस अनूठे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गायों को भी शामिल कर रखा था उन्होंने गायों के गले पर तख्ती भी बांध रखी थी.

जार्जटाउन इलाके में हुआ अनूठा प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गायों के साथ यह अनूठा प्रदर्शन शहर के जार्जटाउन इलाके में हुआ. सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौजूदा सरकार में गौ माता कही जाने वाली गायों का उत्पीड़न हो रहा है. नगर निगम एक तरफ कुत्तों का लाइसेंस जारी कर रहा है. लेकिन गायों के लाइसेंस को बंद कर दिया गया है. महाकुंभ के नाम पर लाइसेंस नहीं दिए जाने से गायों को कांजी हाउस में बंद कर दिया जा रहा है.

'सरकार गौ माताओं को लेकर हमदर्दी जताती है'
 सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार एक तरफ गौ माताओं को लेकर हमदर्दी जताती है. लेकिन हकीकत में उसकी दुर्दशा को रोक नहीं पा रही है कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन में कई पशुपालक भी शामिल थे. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गायों के साथ यह अनूठा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का सबब बना हुआ है.

'गौ माताओं के साथ इंसाफ होना चाहिए'
 सपा कार्यकर्ताओं और पशुपालकों का कहना है कि वह जुलूस की शक्ल में डीएम ऑफिस तक जाना चाहते थे. वहां जिला कलेक्टर के जरिए योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे. प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रयागराज में महाकुंभ हमेशा आयोजित होते रहे हैं. लेकिन महाकुंभ के नाम पर गौ माताओ का उत्पीड़न इससे पहले कभी नहीं किया गया. गौ माताओं के साथ इंसाफ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बागपत में रक्षक बनी वानर सेना, 6 साल की बच्ची को रेप से बचाया, बंदरों को देख भागा आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget