एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल यादव बोले- आजीवन समाजवादी पार्टी में ही रहूंगा, पद का लालची नहीं

UP News: शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह ठीक से निभाएंगे. अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली, तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे.

Prayagraj News: मैनपुरी (Mainpuri) के चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में किसी जिम्मेदारी को मिलने का इंतजार कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता. पद मिले या ना मिले, आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा. यह मेरा अंतिम फैसला है. 

शिवपाल यादव ने यह भी गिनाया कि मैं प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं. महासचिव रह चुका हूं. नेता विपक्षी दल रह चुका हूं और साथ ही मैंने चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई है, लेकिन इसके बावजूद किसी पद को पाने की कोई लालसा नहीं है.

'जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, ठीक से निभाएंगे'
शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह ठीक से निभाएंगे. अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली, तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे. कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वह पद को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के काम में लगे हुए हैं. हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि अब तक उन्हें जो भी पद या जिम्मेदारी मिली है उसे उन्होंने ठीक तरीके से निभाया है.

शिवपाल यादव ने बार-बार कहा कि कोई पद मिले या ना मिले, कोई जिम्मेदारी मिले या ना मिले, लेकिन वह आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे. उन्होंने कहा मैं समाजवादी परंपरा से हूं, जहां मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता. उन्होंने यह भी कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पास भी कोई पद नहीं था, लेकिन वह दोनों जब बाहर निकले तो उन्होंने राजनीति में हलचल मचा दी. इसी तरह वह भी पद की कोई लालसा नहीं रखेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे. शिवपाल ने कहा कि सपा हमारी पार्टी है, नेताजी की बनाई हुई पार्टी है, इसलिए पद मिले या ना मिले मैं आजीवन इसी में रहूंगा. 

शिवपाल यादव से जब यह पूछा गया कि उन्हें नेता विपक्षी दल बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन दो हफ्ते बाद भी अखिलेश यादव ने इसका ऐलान नहीं किया तो उन्होंने कहा कि वह पहले भी नेता विरोधी दल रह चुके हैं. इस वक्त अखिलेश इस भूमिका को न सिर्फ़ निभा रहे हैं और अच्छे से व बेहतर तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पद पाना ही सब कुछ नहीं होता वह निकल पड़े हैं तो पार्टी को इसका फायदा जरूर मिलेगा. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ छोड़कर जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है. इससे पार्टी मजबूत होगी और बदलाव साफ तौर पर नजर भी आने लगा है. अखिलेश इसी तरह बाहर निकलते रहे, तो पार्टी को और फायदा होगा. हम भी बाहर निकले हैं.अखिलेश भी निकल रहे हैं और दोनों की इस मेहनत से संगठन मजबूत होगा.

सरकार पर साधा निशाना 
शिवपाल यादव ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. विपक्ष का ऐसा उत्पीड़न इससे पहले कभी नहीं हुआ. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. बीजेपी की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं. मौजूदा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. इसी के साथ शिवपाल यादव ने दावा किया है कि निकाय चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. प्रसपा से आए जो नेता मजबूती से दावेदारी पेश करेंगे उन्हें टिकट दिया जाएगा. 

शिवपाल यादव ने मौजूदा सरकार के बुलडोजर कल्चर पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार ने जो परंपरा शुरू की है उसके नतीजे आने वाले दिनों में और खतरनाक हो सकते हैं.  साथ ही इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना को दुखद बताया है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:-

'BJP में सुभासपा का विलय करने जा रहे हैं ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट में होंगे शामिल', सपा नेता का बड़ा दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget