एक्सप्लोरर

हाथरस भगदड़ के पीड़ितों के लिए संगम के तीर्थ पुरोहितों ने लिया बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला?

Hathras Satsang: संगम के तीर्थ पुरोहित हाथरस हादसे से बेहद दुखी हैं और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा बेहद कम दिया जा रहा है.

Hathras Satsang Stampede: धर्म की नगरी प्रयागराज में संगम के तट पर पूजा अर्चना करने वाले तीर्थ पुरोहितों ने यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में मौत का शिकार हुए श्रद्धालुओं का अस्थि विसर्जन और पिंडदान समेत तमाम संस्कार बिना किसी दक्षिणा के कराए जाने का ऐलान किया है. संगम के तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि वह न सिर्फ सभी कर्मकांड बिना किसी दक्षिणा के कराएंगे, बल्कि मृतकों के परिवार वालों को प्रयागराज आने पर ठहरने और खाने की व्यवस्था अपनी तरफ से मुहैया कराएंगे. जरूरत पड़ने पर दूसरी अन्य मदद भी मुहैया कराई जाएगी.

प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि हाथरस की घटना बेहद दुखद है. इसमें आयोजको- प्रशासन और भोले बाबा की सीधे तौर पर लापरवाही है. संगम के तीर्थ पुरोहित भगदड़ की इस घटना से बेहद दुखी हैं और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका यह भी कहना है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा बेहद कम दिया जा रहा है.

संगम के तीर्थ पुरोहितों ने लिया बड़ा फैसला

प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों ने फैसला किया है कि मृतकों का संगम में अस्थि विसर्जन न सिर्फ बिना दक्षिणा लिए कराएंगे, बल्कि प्रयागराज जाने पर पीड़ित परिवार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी अपनी तरफ से कराएंगे. 

गौरतलब है कि प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों ने इससे पहले हाथरस भगदड़ कांड के बाद सुर्खियों में आए बाबा साकार हरि उर्फ भोले बाबा को फर्जी संत बताते हुए महाकुंभ में उनके बहिष्कार का ऐलान किया था.

महाकुंभ में भोले बाबा नहीं आने देंगे संगम के तीर्थ पुरोहित 

तीर्थ पुरोहितों ने योगी सरकार और महाकुंभ मेला प्रशासन से भोले बाबा को जमीन और कोई दूसरी सुविधा नहीं दिए जाने की भी अपील की थी. यह अल्टीमेटम भी दिया था कि अगर भोले बाबा महाकुंभ में आएंगे तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा. साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद पहले ही भोले बाबा को फर्जी संत करार दे चुकी है.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 9 ब्लाकों में 3.60 करोड़ से बनेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget