एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले रसूलाबाद से नागवासुकी तक बनेगा रिवरफ्रंट, सेना से मिली एनओसी

Prayagraj Riverfront: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में 13.25 किलोमीटर का रिवरफ्रंट बनाया जाएगा. इस रिवर फ्रंट का निर्माण रसूलाबाद से लेकर नागवासुकी तक होगा. सेना ने इसके लिए एनओसी दे दी है.

Mahakumbh 2025 Preprations: प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) को लेकर तैयारियां बड़ी तेजी से की जा रही हैं. महाकुंभ से पहले प्रयागराज में 13.25 किलोमीटर का रिवरफ्रंट (Riverfront) बनाया जाएगा. इस रिवर फ्रंट का निर्माण रसूलाबाद से लेकर नागवासुकी तक होगा. इसके अलावा सरस्वती घाट से नेहरू घाट की ओर 30 मीटर घाट निर्माण किया जाएगा. इन दोनों परियोजनाओं के लिए सेना की ओर से भी एनओसी दे दी गई है. 

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में रिवरफ्रंट रोड के लिए अमिताभ बच्चन पुलिया के पास 5400 वर्ग मीटर जमीन सेना से ली जाएगी, इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण सेना को 12.37 करोड रुपए का मुआवजा देगा. इसके अलावा सरस्वती घाट के पास 1650 वर्ग मीटर जमीन सेना प्राधिकरण को देगी. इस जमीन की कीमत करीब 4.40 करोड रुपए है. सेना की बी फोर टाइप की इस जमीन के बदले मेला प्राधिकरण सेना को जमीन देगा. दोनों योजनाओं को सेना की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इसी महीने इस रिवर फ्रंट को लेकर काम शुरू हो सकता है. 

महाकुंभ को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी

प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. एक तरफ जहां सभी घटकों के साथ बैठक कर महाकुंभ को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ रेलवे भी इस दौरान 1200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा. ताकि लोगों को महाकुंभ तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो. महाकुंभ के लिए जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी उनकी खास बात ये होगी इस बार ज्यादा से ज्यादा मेमो ट्रेन स्पेशल के रूप में चलेंगी. इसमें आठ की जगह 16 कोच रहेंगे. 

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ

आपको बता दें कि इस बार महाकुंभ 2025 का महास्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा. पहला शाही स्नान 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान होगा. 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा.12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर स्नान पर्व के साथ कल्पवास का समापन होगा. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर स्नान पर्व के साथ कुंभ मेले का समापन हो जाएगा. महाकुंभ में 7 प्रमुख स्नान पर्व होंगे. इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें- Noida News: नोएडा में हादसे का विरोध करने पर युवक को कार के बोनट पर घसीटा, रुकने के लिए चिल्लाते रहे लोग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget