एक्सप्लोरर

प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, बोले- नहीं जागी सरकार तो कोरोना की तीसरी लहर में भुगतने होंगे भयंकर परिणाम 

कोरोना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सरकार नहीं जागी तो कोरोना की तीसरी लहर आने पर भयंकर परिणाम भुगतने होंगे.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के छोटे कस्बों और गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यूपी के छोटे कस्बों और गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जो टिप्पणी की है वो बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा है कि यूपी के छोटे कस्बों और गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं वाकई राम भरोसे हैं. 

यूपी सरकार का चेहरा बेनकाब हो जाएगा
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल नहीं खुलते हैं. जहां पर अस्पताल खुलते हैं वहां डॉक्टर तैनात नहीं हैं. जहां डॉक्टर तैनात हैं वो रात में पीएचसी और सीएचसी पर रुकते नहीं है और जहां डॉक्टर रुकते हैं वहां पर दवाएं नहीं हैं. इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी डॉक्टरों के पास ना ऑक्सीजन है और ना ही दवाएं. उन्होंने कहा कि अगर हाईकोर्ट राज्य सरकार से ये जानकारी मांग ले कि पिछले 4 साल में कितने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के पद रिक्त हुए और डॉक्टरों और पैरामेडिकल की कितनी आवश्यकता है, और कितने नियुक्त हुए तो यूपी सरकार का चेहरा बेनकाब हो जाएगा. 

भयंकर परिणाम भुगतने होंगे
कांग्रेस नेता ने कहा है कि बीजेपी सरकार को कांग्रेस सरकार का धन्यवाद देना चाहिए. क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जो पैसा दिया गया था उस पैसे से संविदा पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की गई थी. जिनके भरोसे आज प्रदेश की पीएचसी और सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं. कांग्रेस नेता ने कहा है कि ये सच्चाई है कि गांव में अगर ग्रामीण जी रहे हैं तो भगवान भरोसे ही जी रहे हैं. इलाज के नाम पर लोग रात में सोते हैं और सुबह कहते हैं कि सांस फूल रही है, लोग कोरोन संक्रमण से मर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अगर सरकार नहीं जागी तो कोरोना की तीसरी लहर आने पर इससे भी भयंकर परिणाम भुगतने होंगे.

ये भी पढ़ें 

योगी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- नैतिकता है तो सीएम इस्तीफा दें, नहीं तो राज्यपाल करें बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget