एक्सप्लोरर

Prayagraj News: UPSC की परीक्षा में प्रयागराज की अंशुल को मिली 435वीं रैंक, जानें क्या है अंशुल का सपना?

Prayagraj Latest News: प्रयागराज की अंशुल सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. अंशुल को 435वीं रैंक मिली है. यहां जानें क्या है अंशुल का सपना?

UP Latest News: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज की पीसीएस अफसर अंशुल सिंह को भी कामयाबी मिली है. अंशुल सिंह को इस परीक्षा में 435वीं रैंक हासिल हुई है. अंशुल की कामयाबी में उनके आरटीओ पिता कपिल देव सिंह का बड़ा योगदान है. 

जानें क्या है अंशुल सिंह का सपना?

अंशुल देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं. उनका मकसद देश में शिक्षा व स्वास्थ्य के हालात को और बेहतर करना है. इसके साथ ही वह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनमें और आत्मविश्वास पैदा करने की मुहिम भी शुरू करना चाहती हैं. उनका मानना है कि अगर सही मेहनत और पूरी ईमानदारी के साथ तैयारी की जाए तो कामयाबी ज़रूर कदम चूमती है.

पांचवीं कोशिश में मिली सफलता

अंशुल सिंह को कामयाबी पांचवीं कोशिश में हासिल हुई है. तीसरी कोशिश में वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन मामूली नंबर से उन्हें बाहर होना पड़ा था. साल 2018 के यूपी पीसीएस में भी उन्हें कामयाबी मिली थी. उनकी नियुक्ति सीटीओ यानी कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर के तौर पर प्रयागराज में हुई थी. अंशुल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों को देती हैं.

अंशुल के पिता भी पीसीएस अफसर हैं और वर्तमान में आगरा में आरटीओ के पद पर तैनात हैं. उनकी मां सरोज सिंह गृहिणी हैं तो बड़ी बहन भूमिका सिंह डाक्टर हैं. अंशुल ने वैकल्पिक विषय के तौर पर भूगोल चुना था. उनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज से हुई थी. ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन उन्होंने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया था. अंशुल की इस सफलता से उनके घर पर जश्न का माहौल है. बेटी की कामयाबी पर अंशुल के माता -पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

विधानसभा में CM योगी बोले- 'राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं', बताई ये वजह

UP Assembly: अखिलेश यादव ने विधानसभा में किया 'राहुल गांधी' का जिक्र तो हंसने लगे CM योगी, जानिए- क्या है मामला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget