एक्सप्लोरर

आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के नाम पर डांसर से गैंगरेप, कोरोना की वजह से ठप्प हुआ था रोज़गार

युवकों के जाने के बाद डांसर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने साथ हुई ज़ोर ज़बरदस्ती की जानकारी दी.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आर्केस्टा में काम दिलाने के नाम पर एक डांसर के साथ गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैंगरेप की इस वारदात को एक होटल में अंजाम दिया गया. पीड़ित डांसर की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन लोग अभी फरार हैं.

यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के झूंसी थाना इलाके के कटका मोहल्ले के एक होटल की है. जौनपुर की रहने वाली एक युवती आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में डांसर का काम करती थी. कोरोना और लाकडाउन की वजह से आर्केस्ट्रा के काम पर अंकुश लगा तो युवती का रोज़गार भी ठप्प हो गया. उसने कौशाम्बी जिले में रहने वाले जितेंद्र नाम के अपने परिचित से संपर्क कर काम दिलाए जाने को कहा. जितेंद्र ने उसे झूंसी इलाके के एलआर होटल में ठहराया और यहां कुछ आर्केस्ट्रा संचालकों को बुलाकर काम दिलाए जाने की बात कही. जितेंद्र ने युवती को यह ऑफर दिया कि वह पार्ट टाइम इसी होटल में खाना बनाने का काम भी कर सकती है. इसके लिए उसे अलग से पैसे मिलेंगे.

पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी

शनिवार की रात को जितेंद्र ने होटल में अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया. चारों ने डांसर के साथ होटल के कमरे में ही रेप किया. युवकों के जाने के बाद डांसर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने साथ हुई ज़ोर ज़बरदस्ती की जानकारी दी. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. अफसरों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कई जगह छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Farmer Protest: सीएम योगी ने कहा- 'जब भी किसान भाइयों से मिलें तो राम-राम कहें'

UP: गोरखपुर में हुई अनोखी शादी, मंडप में मां और बेटी ने एक साथ रचाया ब्याह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget