एक्सप्लोरर

Prayagraj: प्रयागराज में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी आधारकार्ड के जरिए करते थे अपराध

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस के साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों के आधारकार्ड में हेराफेरी करके अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था.

Prayagraj News: प्रयागराज पुलिस के साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों के आधारकार्ड में हेराफेरी करके अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था. इस गिरोह के लोग आधारकार्ड में नाम, पता या फिर तस्वीर बदलकर सिमकार्ड एक्टिवेट करा लेते थे या फिर बैंकों में खाता खोल लेते थे. पीड़ितों द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने पर यह लोग इसलिए पकड़ में नहीं आते थे, क्योंकि सब कुछ फर्जी नाम पते पर होता था. यही नहीं जिन लोगों के पहचान पत्र ये इस्तेमाल करते थे पुलिस भी सबसे पहले उन्हें ही शक के घेरे में लेती थी. 

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

प्रयागराज रेंज के आईजी डॉ राकेश सिंह के मुताबिक ये गिरोह पश्चिम बंगाल का है, इसमें ज्यादातर कम उम्र के युवक ही हैं. बंगाल में एक नामी टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर चुका सुजान मंडल टारगेट पूरा करने के लिए सिम कार्ड को फर्जी नाम पते पर एक्टिवेट करने का दबाव डालता था. कुछ रिटेल स्टोर से फर्जी तरीके से एक्टिवेट किये गए सिम कार्ड्स को वह साइबर अपराधियों को ऊंची कीमत पर बेच देता था. सुजान मंडल के इस काम में विश्वजीत बर्मन और आशीष बर्मन भी उसकी मदद करते थे. बाद में यह लोग खुद ही ऑनलाइन ठगी करने लगे. सिम कार्ड से लेकर बैंक एकाउंट तक सब कुछ फर्जी डाक्यूमेंट्स पर होता था, इसलिए ये कभी पकड़ में नहीं आते थे. 

प्रयागराज पुलिस ने किया खुलासा

प्रयागराज पुलिस के साइबर सेल ने साल 2020 में सत्रह लाख रुपये की ठगी के एक मामले में पड़ताल करते हुए खासी मशक्कत के बाद इस गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने इनके पास से तीन स्मार्ट फोन, कई सिम कार्ड्स व अन्य डाक्यूमेंट्स बरामद किये हैं. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं. आईजी राकेश सिंह ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि हमे अपने अहम दस्तावेज भरोसे के लोगों या एजेंसी को ही देना चाहिए, वर्ना लोग इसका दुरूपयोग कर सकते हैं.   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget