एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना फिर से उफान पर, 2 दिन में पार हो सकता है खतरे का निशान

UP News: प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. यहां दोनों नदियां तकरीबन 3 से 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में गंगा (Ganga) और यमुना (Yamuna) दोनों ही नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. यहां दोनों नदियां तकरीबन 3 से 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है. हालांकि दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे ही है. नदियों का जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे प्रयागराज के एक बार फिर से बाढ़ के पानी में डूबने का खतरा मंडराने लगा है. अगर नदियां इसी रफ्तार से बढ़ती रहे तो दो दिनों बाद यहां खतरे का निशान पार हो सकता है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात से नदियों के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है. मध्य प्रदेश व दूसरी जगहों की नदियों से छोड़े गए पानी के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है.

नदियों का जलस्तर बढ़ने से सड़कें और रास्ते डूबे
नदियों का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के कई तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है. तमाम सड़कें और रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. कुछ एक मोहल्लों में बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है. इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण इलाकों की बात करें तो कई गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से कटने लगा है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. चौबीसों घंटे हालात की मॉनिटरिंग की जा रही है. मदद के लिए अब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया है. हालांकि अभी बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य की फिलहाल कोई बड़ी जरूरत नहीं है. प्रशासन के बड़े अधिकारी लगातार खुद फील्ड पर उतर कर हालात का जायजा लेने में जुटे हुए हैं.

मठों-मंदिरों और आश्रमों में भी बाढ़ का पानी घुसा 
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर संगम और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रहा है, जहां संगम जाने वाले तकरीबन सभी रास्ते नदियों की बाढ़ के पानी में समा गए है.  जिन सड़कों पर कुछ दिनों पहले तक वाहन फर्राटा भरते थे वहां आज नावें चल रही है. संगम के नजदीक के तमाम मठों-मंदिरों और आश्रमों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. इससे लोगों की आस्था भी प्रभावित हो रही है. तमाम लोगों को सड़कों पर बह रहे गंगाजल में ही आस्था की डुबकी लगानी पड़ रही है. वैसे प्रयागराज में हर साल इसी तरह से बाढ़ आती है. इसी तरह से करीब महीने भर तक सरकारी अमले को जूझना पड़ता है. इन सब के बावजूद यहां बाढ़ की समस्या से निपटने के कोई स्थाई इंतजाम नहीं किए जाते. पिछले कई दशकों से खासकर शहरी इलाकों में नदियों के दोनों तरफ बांध बनाए जाने की मांग जोर शोर से की जा रही है, लेकिन इसकी घोषणा सिर्फ वायदों तक ही सीमित होकर रह जाती है और प्रयागराज को हर साल इसी तरह बाढ़ की तबाही से जूझना पड़ता है.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: अमेठी के बाद सोनिया गांधी के गढ़ पर बीजेपी की नजर, रायबरेली में भी रणनीति के तहत सेंधमारी शुरू

UP News: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए- क्या है मामला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget