एक्सप्लोरर

BJP का प्रचार करने पर मुस्लिम महिलाओं को जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर बदसलूकी

Praygarj Crime News: ये महिलाएं काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है और प्रयागराज में पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लेकर बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहीं थी.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने पर मुस्लिम महिलाओं के साथ बदसलूकी, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. ये महिलाएं लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही थी, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. 

ये मामला प्रयागराज के करेली इलाके का हैं, यहां मुस्लिम समुदाय की दर्जनों बुर्कानशीं महिलाएं पिछले काफी दिनों से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. यह लोग लगातार इलाहाबाद सीट के बीजेपी उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का प्रचार कर रही हैं, जिसके बाद उन्हें बीजेपी का चु्नाव प्रचार करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. 
 
बीजेपी का प्रचार करने पर धमकी
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग यहां रहने वाली सना खान नाम की महिला के घर में जबरन घुस आए. आरोपियों ने सना खान और उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की और धमकी दी कि अगर उन्होंने बीजेपी का चुनाव प्रचार किया तो उन्हें जान से मार दिया जाए. मुस्लिम महिलाओं ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है.प्रयागराज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. 

मुस्लिम समुदाय की इन महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों हाथों पर मेहंदी भी लगवाई थी और मेहंदी के जरिए अबकी बार चार सौ पार के नारे का प्रचार किया था. जिसे लेकर उनके आसपास रहने वाले लोग नाराज बताए जा रहे थे. इस घटना के बाद बीजेपी मुस्लिम महिला कार्यकर्ता सना खान ने धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. 

प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

लोकसभा चुनाव के बीच यूपी में क्यों उठा मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा! सामने आई ये वजहp

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget