एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद ने उमेश पाल को दी थी धमकी- 'ऐसा मारेंगे कि 15 दिनों तक टीवी पर खबर चलेगी'

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद ने साल 2018 में देवरिया जेल में रहते हुए प्रयागराज के बमरौली इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद का अपने गुर्गों से अपहरण करवाया था.

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच उमेश पाल शूटआउट केस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. माफिया अतीक अहमद ने साल 2018 में धमकी देते हुए कहा था कि उमेश पाल को ऐसा मारेंगे कि 15 दिनों तक नेशनल टीवी चैनल्स पर खबर चलेगी. अतीक अहमद की इस धमकी की पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हुई थी. अतीक अहमद ने प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर को देवरिया जेल से रहते हुए अगवा करा कर उसे यह धमकी दी थी. यह घटना 22 नवंबर साल 2018 की है, अतीक अहमद उन दिनों यूपी की देवरिया जेल में बंद था.

माफिया अतीक अहमद ने देवरिया जेल में रहते हुए प्रयागराज के बमरौली इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जैद का अपने गुर्गों से अपहरण करवाया था. गुर्गे जैद का अपहरण करने के बाद उसे देवरिया जेल में अतीक अहमद के पास ले गए थे. अतीक अहमद ने जेल में जैद की पिटाई की थी, जैद को जेल में लात घूंसों वा लाठी-डंडों से पीटा गया था. अतीक अहमद ने उसी वक्त जैद से कहा था कि उमेश पाल मुझे सजा दिलवाना चाहता है. इस दौरान माफिया अतीक ने कहा था कि उसको मैं ऐसा मरवाऊंगा कि 15 दिनों तक नेशनल न्यूज चैनल्स पर लगातार खबर चलेगी. इस मामले में जैद ने 8 जनवरी 2019 को प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई थी.

इस मामले में एफआईआर माफिया अतीक अहमद के साथ ही उसे अगवा करने वाले और जेल ले जाने वाले गुर्गों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी. इस एफआईआर में अतीक के अलावा 14 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया था. बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं इस हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच आरोपियों की सूचना देने वालों के इनाम को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है. इससे पहले उमेश पाल की हत्या से कथित रूप से जुड़े दो लोग अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को 27 फरवरी और 6 मार्च को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था.

UP Politics: 'सपा के टिकट भी BJP करती है फाइनल', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों कही ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget