एक्सप्लोरर

IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी मामले पर अजय राय ने लगाए सनसनीखेज आरोप, RSS-BJP पर कही बड़ी बात

Prayagraj News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि मुश्किल में होने के कारण मिलने जेल गया था. बकौल अजय राय, आजम खान भी उनसे मिलना चाहते थे.

UP News: आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अजय राय ने कहा कि घटना में बीजेपी (BJP) की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए लोग शामिल थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि एबीपीवी कार्यकर्ताओं ने ही घटना को अंजाम दिया है. अजय राय ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने विश्वविद्यालयों में संघ से जुड़े हुए लोगों को बिठा दिया गया है. विश्वविद्यालयों का संघीकरण किए जाने की वजह से अमानवीय घटना सामने आई है. उन्होंने एबीपीवी कार्यकर्ताओं को शह देने वाले संघ से जुड़े हुए लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़खानी मामला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छेड़खानी मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर अजय राय पर एक बार फिर इशारों-इशारों में तंज कसा. उन्होंने कहा कि मुसलमानों का पुराना घर कांग्रेस ही है. मुसलमानों को अपने पुराने घर में वापस आना चाहिए. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को साथ लाने के लिए पार्टी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के अलावा कांग्रेस से जुड़े रहे पुराने लोगों का भी स्वागत है.

जेल में बंद आजम खान से मुलाकात पर सफाई 

सभी वर्ग को कांग्रेस में वापस लाने का काम चल रहा है. अजय राय ने आजम खान से मुलाकात पर सफाई दी. कहा कि मुश्किल में होने की वजह से सपा नेता आजम खान से जेल में मिलने गया था. आजम खान के सिर्फ मुसलमान होने की वजह से मुलाकात करने नहीं गया था. उन्होंने दावा किया कि आजम खान भी हमसे मिलना चाहते थे, लेकिन जेल प्रशासन ने सरकार के इशारे पर मुलाकात की इजाजत नहीं दी.

कांग्रेस भी दमखम से कर रही तैयारी-अजय राय

यूपी में समाजवादी पार्टी के 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को अजय राय ने कहा कि कांग्रेस भी तैयार है. अध्यक्ष होने के नाते मैं पूरे यूपी का दौरा कर रहा हूं और हर सीट पर की जा रही तैयारी को परख रहा हूं. यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अजय राय ने सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र के बेटे ने अस्पताल में इलाज नहीं मिलने पर दम तोड़ दिया. आज उनके घर मुलाकात कर बांदा शोक संवेदना जताने जा रहा हूं. 

BHU-IIT को अलग करने पर अब छात्र हुए नाराज, कहा- 'विभाजनकारी नीतियां न लागू करें'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget