एक्सप्लोरर

महाकुंभ भगदड़ से बड़ा झटका, 25% लोगों ने कैंसिल की बुकिंग, इनपर भी पड़ा असर

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज में 25 फ़ीसद तीर्थयात्रियों ने होटलों में अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी है. इस घटना का असर पर्यटन व्यवसाय पर दिखाई दे रहा है.

Prayagraj Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है. भगदड़ के बाद महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों के बीच पर्यटकों ने अपनी यात्रा को टाल दिया है. जिसका असर यहां के होटल, रेस्टोरेंट समेत तमाम टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर पर भी दिखाई दे रहा है. पिछले दो दिनों में प्रयागराज में 25 प्रतिशत श्रद्धालुओं ने होटल बुकिंग कैंसिल कर दी है. 

महाकुंभ के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे थे. जिसके चलते यहां स्थित तमाम होटलों की बुकिंग फुल चल रही थी. लेकिन अब नई बुकिंग में भी कमी दिख रही है तो वहीं भगदड़ से पहले जिन्होंने होटलों में कमरे बुक किए थे, उनमें से भी 25 फीसद श्रद्धालुओं ने बुकिंग कैंसिल कर दी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रयागराज होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजेंद्र सिंह ने कहा कि इन यात्रियों ने कुंभ क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने पर उन्हें सूचित करने को कहा है.

भगदड़ के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में आई कमी
एक और होटल मालिक ने कहा कि भगदड़ के तुरंत बाद भगदड़ से पहले कई बाहरी यात्रियों ने प्रयागराज में होटल बुक किए थे लेकिन हादसे की खबर मिलने के बाद उन्होंने अपनी बुकिंग कैंसिल करने के लिए फ़ोन करना शुरू कर दिया और जिन लोगों ने पहले से ही पैसों को भुगतान कर दिया था उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी पैसों के भविष्य की तारीखों में एडजस्ट कर दिया जाए. 

हरजेंद्र सिंह ने बताया कि भगदड़ की घटना के बाद होटलों में बुकिंग रद्द होने की वजह से होटल और रेस्तरां समेत पर्यटन से जुड़े अन्य व्यवसायों पर भी इसका असर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में 200 से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं, जिनमें वो होटल और दुकानें भी शामिल हैं जिन्हें ख़ासतौर से महाकुंभ के लिए लगाया गया है. 

प्रयागराज में ही मशहूर होटल देव काली के मालिक शेखर श्रीवास्तव ने ये माना है कि होटलों में बुकिंग रद्द करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में अच्छी खासी कमी आई है. हालांकि उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद कुंभ के लिए फिर से बुकिंग में तेजी आ सकती है. कई लोग ये भी मानते हैं कि भगदड़ के बाद प्रयागराज में वाहनों की एंट्री पर रोक की वजह से भी उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. 

'लाशों की गिनती नहीं बताई जा रही..', अखिलेश यादव ने बजट से ज्यादा महाकुंभ को बताया जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget