एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: 'लाशों की गिनती नहीं बताई जा रही..', अखिलेश यादव ने बजट से ज्यादा महाकुंभ को बताया जरूरी

Union Budget: अखिलेश यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट अहम हैं लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी महाकुंभ हैं जिसमें लोगों की जान चली गई और सरकार आंकड़ा तक नहीं दे रही है.

Akhilesh Yadav on Budget 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज सीट से सांसद अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बजट से ज्यादा महाकुंभ की घटना को जरूरी बताया. सपा अध्यक्ष ने कहा कि बजट मायूस न करें लेकिन इससे सभी ज्यादा जरूरी कुंभ में लापता लोगों की तलाश करना जरूरी है. लोग अभी भी अपनों की तलाश में यहां से वहां भटक रहे हैं. सरकार अभी तक सूची ही नहीं बता पा रही है. 

अखिलेश यादव ने कहा कि "बजट आम लोगों को मायूस न करें लेकिन, बजट से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि अभी भी कुंभ में लोग मोबाइल पर तस्वीर लेकर खोया-पाया केंद्र से लेकर जगह-जगह लोग जा रहे हैं और अपनों को ढूंढ रहे हैं. बेटा, मां को ढूंढ रहा है. बेटा, पिता को ढूंढ रहा है. कोई नानी.. कोई बहू को ढूंढ रहा है. आप बजट ला रहे हैं तो पहले ये बात साफ करें. 

अखिलेश बोले बजट से ज्यादा कुंभ जरूरी
सपा अध्यक्ष ने कहा, "कुंभ में न जाने कितनी बार सीएम ने डुबकी लगाई है. देश के गृहमंत्री गए हैं वहां पर.. स्नान किया उन्होंने, देश के रक्षामंत्री गए और सुनने में आ रहा है कि आज उपराष्ट्रपति भी जा रहे हैं कुंभ में स्नान करने और प्रधानमंत्री भी जाने वाले हैं. सोचिए जिस कुंभ में जानें चली गईं हों...लाशों की गिनती नहीं की गई हो जो खो गए हैं उनके बारे में न बताया जा रहा हो.. तो बजट से ज्यादा ये महत्वपूर्ण हैं. 

अखिलेश यादव ने इस दौरान महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कुंभ में न जाने कितना बजट खर्च किया गया विज्ञापन चल रहे हैं. लोगों को बुलाया जा रहा है. 40 करोड़ लोगों को बुलाने का लक्ष्य था. डिजिटल महाकुंभ होगा. डिजिटल कुंभ में सीसीटीवी लगे थे, जहां ड्रोन उड़ा रहे थे आपको जानकारी नहीं. इसलिए ये बजट अपनी जगह है लेकिन कुंभ महत्वपूर्ण है जहां पर लाशें नहीं हैं और हिन्दुओं की जान गई है., सरकार को जागना चाहिए. हिन्दुओं की जान गई है जो खो गए हैं उन्हें ढूंढने के लिए कदम उठाने चाहिए. 

कुंभ में जिनकी जान गई वो सपा की प्राथमिकता
मैंने पहले भी कहा था इसका इंतजाम सेना को दीजिए क्योंकि सरकार फेल हुई है. सरकार केवल बुलाने में रही है इंतजाम नहीं किए और शाही स्नान पहली बार ऐसा हुआ कि साधु संतों ने मना कर दिया कि हम नहीं करेंगे. उसे छुपाने के लिए फूल वर्षा की गई है ताकि संत लोग जान जाएं कि किसी की जान नहीं गई है. लाशें अभी भी नहीं गई है उनकी पहचान नही हुई है. आपके पास भी जानकारी नहीं हैं. अगर आप भी मांगें तो सूची नहीं देगी 

आप बजट ला रहे हो लेकिन जिस महाकुंभ का आपने दुनिया में प्रचार किया, दुनिया से लोग लाए, उसमें जान चली गई उसकी गिनती नहीं है आपके पास आप रुपये की गिनती करके बताना चाहते हैं ये बजट मायूस न करें लेकिन सबसे बड़ी बात है कि कुंभ में जो लोगों की जान गई है वो सपा की प्राथमिकता है.  

यूपी में 2016 बैच के नायब तहसीलदारों की हो सकेगी पदोन्नति, हाईकोर्ट ने हटाई रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget