एक्सप्लोरर

महाकुंभ: श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भंडारे में इंस्पेक्टर ने डाली राख, Video Viral

Maha Kumbh: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे बड़े-बड़े बर्तनों में खाना बनाया जा रहा है. लेकिन परमिशन न होने से नाराज इंस्पेक्टर सारे खाने में राख डाल देते हैं.

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इन श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे चल रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में एक इंस्पेक्टर ने भंडारे के खाने में राख डालता हुआ दिखाई दे रहा है. जिससे पूरा खाना खराब हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस नौ सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे बड़े-बड़े बर्तनों में खाना बनाया जा रहा है. आसपास खाना बनाने वाले लोग खड़े हैं. तभी एक खाकी वर्दी में इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी हाथ में करछी लेकर खाने में राख डाल देते हैं. ये खाना मेला क्षेत्र में आए लोगों को बांटने के लिए बनाया जा रहा था लेकिन इंस्पेक्टर साहब ने इसमें राख डालकर पूरा खाना खराब दिया. 

अखिलेश यादव ने भी वीडियो को लेकर घेरा
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को लेकर पुलिस के रवैया पर सवाल उठाए और इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और लिखा- 'ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फँसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है. जनता संज्ञान ले!'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना प्रयागराज के सोरांव इलाके के फाफामऊ-सोरांव सीमा के मलाक चतुरी गांव की है. जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जा रहा था. लेकिन इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी ने बिना इजाज़त भंडारा करने पर नाराजगी जताई और खाने में राख मिला दी. 

डीसीपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को किया निलंबित
सोरांव थाने के एसएचओ बृजेश तिवारी की इस करतूत का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो कब और किस दिन का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस बीच लोग इंस्पेक्टर के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.  

महाकुंभ हादसा: भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी, पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC Election: महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
यूपी एमएलसी चुनावः महोबा में बूथ पर बीजेपी की पर्ची ले जाने का आरोप, सपा ने की शिकायत
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
रोहिणी घावरी के मामले में चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ी! 2 नवंबर को फिर सुनवाई
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी
'जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता': CM योगी

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget