एक्सप्लोरर

महाकुंभ हादसा: भगदड़ में मरने वाले श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी, पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव

Prayagraj Mahakumbh Stampede: ये तस्वीरें बृहस्पतिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगाई गई हैं. इनमें उन मृतकों की भी तस्वीर लगाई गई हैं, जिनके शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है.

Maha Kumbh Stampede News: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में मौत का शिकार हुए श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं. स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल कैंपस स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों की तस्वीर लगाई गई हैं. जिन  मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है उनके शवों को इस पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. जिन किसी के परिजन महाकुंभ की भगदड़ में गायब हैं वो इन तस्वीरों को देखकर उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

प्रयागराज भगदड़ में मारे गए लोगों की ये तस्वीरें पोस्टमार्टम हाउस में दो जगहों पर लगाई गई हैं. इनमें से कुछ मृतकों को रंगीन तस्वीरें तो हैं तो कुछ की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें लगाईं है. ये वो तस्वीरें हैं जिन मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है, उनके शव इसी पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. 
जिनके परिजन महाकुंभ क्षेत्र से लापता है, वो इस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहले तस्वीरों से अपनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगाई गईं मृतकों की तस्वीर
ये तस्वीरें बृहस्पतिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगाई गई हैं. इनमें उन मृतकों की भी तस्वीर लगाई गई हैं, जिनके शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है. ऐसे दो दर्जन से ज्यादा तस्वीरें हैं जो पोस्टमार्टम के बाहर लगाई गई है. यानी इतने मृतकों की पहचान नहीं हुई है. एक बार तस्वीरें देखकर दावा करने वाले परिजनों को ही बाद में शवों की पहचान कराई जाएगी.  

बता दें कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या से पहले रात को संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने की वजह से बैरिकेडिंग टूट गई थी, जिसके बाद भगदड़ मच गई. इस दौरान भीड़ संगम किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ती चली गई. जिसके बाद एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन के मुताबिक इस भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई है जबकि 90 लोग घायल हो गए थे. 

डीआईजी वैभव कृष्णा ने घटना के दिन शाम को प्रेस वार्ता में दावा किया था कि जिन 30 लोगों की मौत हुई हैं उनमें से 25 लोगों की पहचान हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दो दर्जन तस्वीरें लगाई गई हैं उससे प्रशासन के दावे पर सवाल उठ रहा है. माना जा रहा है कि महाकुंभ में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. 

इनपुट- मोहम्मद मोईन

सरकारी नौकरी लगते ही छोड़ा, पति के आरोपों पर पत्नी ने दिया जवाब, बताई पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
'जहां धर्मस्थली है वहां ऐसी सुविधा...' KGMU में नॉनवेज पर रोक पर ओम प्रकाश राजभर का बयान
पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
पुलिस-पत्रकारों से मारपीट पर मंत्री कपिल देव सख्त, बोले- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
UP News: गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget