एक्सप्लोरर

Prayagraj News: माघ मेले में आएंगे पांच करोड़ श्रद्धालु, संगम की रेत पर बसाया गया तंबुओं का शहर

Uttar Pradesh: इस बार सुरक्षा के लिहाज बेहद खास इंतजाम किये गये हैं. इसके तहत यहां 13 पुलिस स्टेशन और 38 पुलिस चौकियां बनाई गई. प्रमुख जगहों की सुरक्षा इस बार भी पैरामिलिट्री फोर्स के जिम्मे रहेगी.

Prayagraj Magh Mela: धर्म की नगरी प्रयागराज के संगम तट पर हर साल लगने वाला दुनिया का सबसे बड़े सालाना धार्मिक आयोजन माघ मेला कल 6 जनवरी से पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ शुरू हो रहा है. कल से ही संगम की रेती पर एक महीने तक चलने वाले कल्पवास की भी शुरुआत हो जाएगी. मेले के लिए संगम की रेती पर अलग से तम्बुओं का शहर बसाया गया है. साथ ही इस बार सुरक्षा के बेहद ख़ास इंतजाम भी किये गए हैं.

योगी सरकार ने इस बार के माघ मेले को 2025 के महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित करने का फैसला किया है. इसके मद्देनजर इस बार के मेले में खास तैयारियां की जा रही हैं. कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं. कई प्रयोग किए जा रहे हैं और साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं.

मेला क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत करने का संदेश देती हुई तमाम होर्डिंग्स भी लगाई गई हैं. हालांकि बर्फीली हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड श्रद्धालुओं का कड़ा इम्तिहान ले रही है.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

करीब साढ़े छह सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे माघ मेले के लिए संगम की रेती पर तम्बुओं का अलग शहर बसाया गया है. यहां लोहे की चकर्ड प्लेट की डेढ़ सौ किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं, तो पीपे के पांच पांटून पुल बनाए गए. दूसरे शहरों की तरह यहां सभी सरकारी विभागों के दफ्तर खोले गए हैं. मेले में 13 पुलिस स्टेशन और 38 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. पुलों, स्नान घाटों और इंट्री प्वाइंट समेत सभी प्रमुख जगहों की सुरक्षा इस बार भी पैरा मिलिट्री फोर्स के जिम्मे रहेंगी.

हवाई निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा. पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा दिया गया है. छह सेक्टरों में बंटे माघ मेले में व्यवस्था और सुरक्षा के लिए 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी और जवान लगाए गए हैं. पूरा मेला क्षेत्र रात के अंधेरे में भी दूधिया रोशनी से नहा रहा है. मेला क्षेत्र रात के अंधेरे में भी चमकता रहे, इसके लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लाइट्स लगाई गई.

मेले में पहली बार टेंट सिटी बसाई जा रही है. इसके साथ ही कई जगहों पर सुविधा केंद्र खोले गए हैं. कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के राशन कार्ड बनाकर उन्हें सस्ते दामों पर अनाज मुहैया कराया जा रहा है. साथ ही कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी हो रहा है. तमाम बैंकों ने मोबाइल एटीएम की भी व्यवस्था की हुई है. मेले में कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

ये हैं मान्यताएं

पौष पूर्णिमा के साथ ही संगम पर लगने वाला एक महीने का कल्पवास भी शुरू हो जाएगा. तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु कल से एक महीने तक मेले में गंगा किनारे संयमित जीवन बिताकर पूजा आराधना करेंगे. मान्यताओं के मुताबिक संगम पर कल्पवास करने वालों को न सिर्फ अपार पुण्य हासिल होता है, बल्कि उन्हें जीवन मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष प्राप्त होता है. दुनिया के इस सबसे बड़े सालाना धार्मिक आयोजन में एक महीने तक कई शंकराचार्यों समेत देश भर के साधू-संत यहां भक्ति ज्ञान और आध्यात्म की गंगा बहाएंगे. साथ ही छह प्रमुख स्नान पर्वों पर पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आएंगे.

सफाई को लेकर हुआ था विवाद

इस बार मेले के शुरू होने से पहले कई विवाद भी खड़े हुए. बाढ़ की वजह से कीचड़ और दलदल होने के चलते मेले की तैयारियां काफी देरी से शुरू हो पाई थी. इसके बाद जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हुआ. गंगा में प्रदूषण को लेकर संतों ने नाराजगी भी जताई. हालांकि यह सब अब बीते दिनों की बात हो चुकी है. अब ना कोई नाराजगी है और ना ही कोई विवाद. मेले में आने वाले संत और श्रद्धालु योगी सरकार के इंतजामों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व बता रहे हैं.

UP: पूर्व CM कल्याण सिंह की 91वीं जयंती, भूपेंद्र चौधरी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget