एक्सप्लोरर

Prayagraj News: माघ मेले में पहुंचे संतों ने किया बागेश्वर धाम का समर्थन, रामचरितमानस विवाद पर भी की चर्चा

Magh Mela: संत सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पांच सौ से ज्यादा संत महात्मा शामिल हुए. सम्मेलन की अध्यक्षता अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की.

Prayagraj Magh Mela:संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया. इस संत सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए कई संत महात्मा शामिल हुए. संत सम्मेलन में वैसे तो कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन ख़ास फोकस बागेश्वर बाबा (Bageswar Baba) के समर्थन और श्रीरामचरितमानस (Shreeramcharitmanas) पर हो रही बयानबाजी पर रहा. संत सम्मेलन में मौजूद संतो ने एक सुर में बागेश्वर बाबा का समर्थन किया और उनके साथ खड़े होने का ऐलान किया. 

निशाना बनाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा संत समाज
संतों ने कहा कि बागेश्वर बाबा का विरोध इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने तमाम मिशनरियों की दुकानें बंद करा दी हैं. बागेश्वर बाबा पर आरोप लगाने वाले श्याम मानव की राहुल गांधी के साथ तस्वीरें किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं. संतों ने कहा कि बागेश्वर बाबा पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे. निशाना साधने वालों को संत समाज मुंहतोड़ जवाब देगा. संतों ने अपने भक्तों के माध्यम से बागेश्वर बाबा को लेकर हिंदू समाज को जागरूक करने की बात कही. सम्मेलन में कहा गया कि संत समाज बागेश्वर बाबा को तन मन धन से सहयोग करेगा. बागेश्वर बाबा के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

श्रीरामचरितमानस पर बयानबाजी करने वालों पर हो कार्रवाई
संत सम्मेलन में बागेश्वर बाबा के साथ ही श्रीरामचरितमानस को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी खासतौर पर चर्चा की गई. कहा गया कि ऐसा कर सनातन धर्मावलंबियों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है, जो कहीं से सही नहीं है. श्रीरामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई. सम्मेलन में धर्मांतरण, लव जिहाद, लिव इन रिलेशनशिप, कॉमन सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण कानून और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर भी चर्चा की गई. 

सम्मेलन में शामिल हुए पांच सौ से अधिक संत
इस संत सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए पांच सौ से ज्यादा संत महात्मा शामिल हुए. सम्मेलन की अध्यक्षता अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की. इस मौके पर अलग-अलग अखाड़ों के कई महामंडलेश्वर व दूसरे धर्माचार्य भी शामिल हुए. कहा जा सकता है कि प्रयागराज में आज हुए संत सम्मेलन के ज़रिए बागेश्वर धाम बाबा को बड़ा समर्थन मिला है. जानकारी हो कि बागेश्वर बाबा अगले हफ्ते खुद भी प्रयागराज के माघ मेले में आएंगे.

यह भी पढ़ें:

UP News: औरैया में देर रात मकान से आ रही बदबू से पड़ोसी हुए परेशान, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget