एक्सप्लोरर

Prayagraj News: संगम नगरी में माघ मेले के लिए जमीन आवंटन का काम शुरू, सात करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Prayagraj Magh Mela: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए जमीन आवंटन का काम शुरू हो गया है. मेले में सुविधा पर्चियों के लिए पहचानयुक्त फोटो और आधार कार्ड जरूरी होगा.

Prayagraj Magh Mela News: संगम नगरी प्रयागराज में 14 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो रही है. इस बार के माघ मेले में भी तमाम शंकराचार्य और साधु संतों के साथ ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवास करेंगे. तकरीबन पचास दिनों तक चलने वाले आस्था के इस सबसे बड़े मेले में इस बार सात करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. मेला क्षेत्र में संत महात्माओं के शिविरों के लिए जमीन आवंटन का काम आज से शुरू कर दिया गया है. 

आज पहले दिन दंडी संप्रदाय से जुड़े संन्यासियों को जमीन आवंटित की गई. पहले दिन का भूमि आवंटन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ. माघ मेले के प्रभारी अधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक जमीन आवंटन का काम परंपरा के मुताबिक किया जा रहा है. जमीन आवंटन का काम तीन जनवरी तक चलेगा. कल 22 दिसंबर को भी दंडी संन्यासियों को ही जमीन दी जाएगी. 

माघ मेले में जमीन आवंटन

इसके अलावा 23 व 24 दिसंबर को खाक चौक के संतों को जमीन दी जाएगी. 26 व 27 दिसंबर को आचार्य बाड़ा को जमीन आवंटित की जाएगी. 28 दिसंबर को संगम लोवर मार्ग, संगम अपर मार्ग एवं सरस्वती मार्ग और महावीर जी मार्ग पर लगने वाली संस्थाओं को भूमि आवंटन की जाएगी. 29 दिसंबर को अन्नपूर्णा मार्ग व 30 दिसंबर को तुलसी मार्ग एवं जीटी रोड़ पर लगने वाली संस्थाओं को जमीन दी जाएगी. 

किस दिन किसे किया जाएगा भूमि आवंटन

वहीं 31 दिसंबर को त्रिवेणी मार्ग, एक जनवरी को रामानुज मार्ग पर भूमि आवंटन किया जाएगा. 2 जनवरी को काली मार्ग, गंगोली शिवाला मार्ग, सेक्टर-1 एवं 2, परेड, शास्त्री गाटा, कबीर नगर पर भूमि आवंटन किया जाएगा. 3 जनवरी को समुद्रकूप मार्ग एवं इण्टरलाॅकिंग मार्ग, हरिश्चन्द्र मार्ग, अरैल, समयामाई मार्ग, सूरदास मार्ग, गाटा मार्ग एवं अन्य संस्थाओं के लिए भूमि का आवंटन किया जायेगा. 

सुविधा पर्चियों के लिए ये दस्तावेज जरूरी

माघ मेले से जुड़े अफसरों के मुताबिक सुविधा पर्चियों के लिए पहचानयुक्त फोटो एवं आधार कार्ड जरूरी होगा. ये भी कहा गया है कि जिन संस्थाओं द्वारा पिछले किसी मेलों में टिन, टेण्टेज, फर्नीचर की सुविधायें प्राप्त कर वापस नहीं की गयी हैं, उन्हें इस साल किसी भी प्रकार की भूमि एवं सुविधा नहीं दी जाएगी. दंडी संन्यासियों की संस्था के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के मुताबिक सीएम योगी ने इस बार के माघ मेले को कुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित करने का जो फैसला लिया है, वह सराहनीय है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Corona Case: गाजियाबाद में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले, आज भी मिला एक मरीज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget