एक्सप्लोरर

Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेले में मोबाइल सिग्नल न के बराबर, कोरोना के बाद मेला आयोजित करना बड़ी चुनौती

Prayagraj Magh Mela: मेले में आने वाले लोगों की कोरोना की जांच की जाती है और कोरोना का किसी तरह का लक्षण मिलने पर उसे मेला में नहीं जाने दिया जाता. मेला क्षेत्र में 20-20 बिस्तरों के अस्पताल खोले गए.

Prayagraj Magh Mela News: दो साल कोरोना महामारी की वजह से फीके रहे माघ मेले में इस बार बड़ी संख्या में कल्पवासी आए हैं, लेकिन मेले को भव्य रूप देने के शासन के दावों के इतर मेला प्राधिकरण को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. माघ मेला क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या संचार व्यवस्था को लेकर है. करीब 650 हेक्टेयर क्षेत्र में बसे माघ मेले में गंगोली शिवाला मार्ग पर केवल एक मोबाइल टावर लगा है, जिससे पूरे मेला क्षेत्र में मोबाइल फोन में सिग्नल ना के बराबर आता है.

मेला प्राधिकरण के अमीन पंकज कुमार ने बताया कि इस बार स्नान पर्व काफी पहले पड़ गया जिसकी वजह से मोबाइल टावर लग नहीं पाए. प्राधिकरण और मोबाइल टावर लगवाने का प्रयास कर रहा है. प्रदेश सरकार माघ मेला को 2025 में लगने वाले महाकुंभ का पूर्वाभ्यास कह रही है और पिछले वर्ष के 641 हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले इस साल मेला क्षेत्र को बढ़ाकर 650 हेक्टेयर किया गया है. वहीं मेला में मिलने वाली सुविधाओं के लिए मेला कार्यालय में साधु संतों और समाजसेवियों का हुजूम प्रतिदिन देखा जा सकता है.

3,000-5,000 संस्थाओं ने शिविर लगाया 
त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष और ज्योतिषाचार्य पंडित राजेंद्र मिश्रा का कहना है कि माघ मेला मुख्य रूप से कल्पवासियों का मेला होता है और इस वर्ष मेले में 3,000-5,000 संस्थाओं ने अपना शिविर लगाया है. वहीं खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचारी बाड़ा में बड़ी संख्या में कल्पवासी महीने भर का कल्पवास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार माघ मेले में बड़ी संख्या में विदेशी भी आए हैं. क्रिया योग आश्रम और इस्कान के शिविरों में इन विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए स्विस कॉटेज की व्यवस्था की गई है.

कल्पवासियों की संख्या करीब 20 लाख
राजेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि मेला क्षेत्र कल्पवासियों की संख्या करीब 20 लाख है, लेकिन स्नान पर्व पर मेला प्रशासन स्नानार्थियों में इनकी गिनती नहीं करता यदि कल्पवासियों को भी गिना जाए तो कुल स्नानार्थियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी. उल्लेखनीय है कि कल्पवास के तहत लोग एक महीना टेंट में गुजारते हैं. दिन में दो बार गंगा स्नान करते हैं और एक समय भोजन करते हैं. बाकी समय वे पूजा पाठ और कथा भागवत सुनकर गुरु के साथ सत्संग करते हैं.

5,000 पुलिसकर्मी तैनात
कौशांबी से कल्पवास करने आए धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस बार माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त है. पिछले साल के मुकाबले अधिक संख्या में पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. पुलिस अधीक्षक (माघ मेला) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि माघ मेले में कुल 13 थाने और 38 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एसपी, तीन एएसपी, नौ सीओ और 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप इस माघ मेला को आगामी महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के तौर पर लिया जा रहा है और सिपाहियों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने का नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

दो-दो बिस्तरों के 10 अस्पताल 
कोरोना को लेकर सावधानी के बारे में अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. केके वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां मेला में आने वाले लोगों की प्रारंभिक जांच की जाती है और कोरोना का किसी तरह का लक्षण मिलने पर उसे मेला में नहीं जाने दिया जाता. उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 20-20 बिस्तरों के दो अस्पताल खोले गए हैं और प्राथमिक उपचार के लिए दो-दो बिस्तरों के 10 अस्पताल खोले गए हैं. स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मी लगाए गए हैं. हालांकि, सुविधाओं की बात करें तो मेला प्राधिकरण कार्यालय में सुविधाओं को लेकर प्रतिदिन गहमा गहमी का माहौल रहता है. सुविधा का प्रार्थना पत्र लेकर आए संगम जनजागरण संस्थान के बाबा ने कहा कि उनकी संस्था नई है और पहली बार मेला में शिविर लगा रही है. नई संस्थाओं को सुविधाएं मिलना काफी मुश्किल है.

हजारों लोगों को फ्री भोजन
उन्होंने कहा कि मेला प्राधिकरण को नई संस्थाओं के लिए अलग से काउंटर खोलना चाहिए जिससे सुविधा मिलना या ना मिलना सुनिश्चित हो सके. शनिवार को मेलाधिकारी कार्यालय में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि धक्का मुक्की में कार्यालय का शीशे का टेबल टूट गया. संगम क्षेत्र और इसके आसपास आम लोगों के लिए अन्न क्षेत्र पिछले वर्ष की तरह इस बार भी चल रहा है जिसमें मणिराम दास की छावनी, अयोध्या और ओम नमः शिवाय का अन्न क्षेत्र शामिल हैं जहां हजारों की संख्या में आम लोग प्रतिदिन भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. आगामी प्रमुख स्नान मौनी अमावस्या पर मणिराम दास की छावनी के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के मेला क्षेत्र में आने की संभावना है.

पौष पूर्णिमा पर पांच लाख से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया. माघ मेले का अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पडे़गा. इसके बाद 21 जनवरी को मौनी अमावस्या, 26 जनवरी को बसंत पंचमी, पांच फरवरी को माघी पूर्णिमा और 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ माघ मेला संपन्न होगा.

ये भी पढ़ें -

Politics: बेरोजगारी के मुद्दे पर वरुण गांधी ने केंद्र-राज्य सरकार को घेरा, कहा - 'आशाहीन हो गए हैं नौजवान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget