एक्सप्लोरर

Prayagraj: बॉलीवुड मूवी को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए धर्म सेंसर बोर्ड का गठन, 'पठान' फिल्म से होगी शुरुआत

Dharm Censor Board: प्रयागराज में ज्योतिष मठ ने बॉलीवुड फिल्मों पर नजर रखने के लिए अहम फैसला किया है. अब नई और पुरानी फिल्मों के शोज के कंटेंट का विश्लेषण किया जाएगा.

UP News: बालीवुड फिल्मों, सीरियल्स और ओटीटी प्लेटफार्म के कार्यक्रमों में सनातन धर्म को कथित रूप से अपमानित करने वाले कंटेंट के मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धर्म सेंसर बोर्ड (Dharma Censor Board) का गठन किया. इसके साथ ही बोर्ड की गाइडलाइंस भी जारी की गई है. बोर्ड सभी फिल्मों के पहले शो देख कर अलग से सर्टिफिकेट जारी करेगा. सबसे पहले 25 जनवरी को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) की विवादित फिल्म पठान (Pathan) देखी जाएगी. बोर्ड पुरानी फिल्मों को भी देखेगा.

गाइडलाइंस जल्द ही निर्माता निर्देशकों तक पहुंचाई जाएगी जिसके बाद बॉलीवुड फिल्मों, सीरियल्स औरओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट पर नजर रखी जाएगी. रिलीज होने वाली फिल्म का पहला शो बोर्ड के सदस्य देखेंगे. आपत्तिजनक कंटेंट पाए जाने पर धर्म सेंसर बोर्ड अंश हटाने की मांग करेगा. धर्म सेंसर बोर्ड 'झोंको, टोको और रोको' की कार्यशैली से काम करेगा. 

सेंसर बोर्ड के  संरक्षक बनाए गए हैं शंकराचार्य
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती धर्म सेंसर बोर्ड के संरक्षक बनाए गए हैं. धर्म सेंसर बोर्ड में अलग-अलग क्षेत्रों के कुल नौ सदस्य रखे गए हैं. सुरेश मनचंदा प्रमुख सदस्य नामित किए गए हैं. डॉ. पी एन मिश्र, स्वामी चक्रपाणि महाराज, मानसी पाण्डेय, तरुण राठी, कैप्टन अरविंद सिंह भदौरिया, प्रीति शुक्ला, डॉ गार्गी पंडित और डॉ.धर्मवीर सदस्य बनाए गए हैं. बोर्ड सदस्यों ने कहा कि ऐसे कंटेंट दिखाए जाने पर हमारी युवा पीढ़ी के मन में हमारी शास्रीय धारणाओं में बदलाव आ रहा है. निर्माता निर्देशकों द्वारा गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जाएगा तो धर्म सेंसर बोर्ड के सदस्य फिल्मों के कंटेंट पर निगाह रखेंगे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कार्रवाई कानूनी के साथ-साथ सामाजिक भी होगी. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: दिनेश शर्मा ने किया 2024 में ऐतिहासिक जीत का दावा, कहा- 'गुजरात का रिकॉर्ड यूपी में टूटेगा'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget