एक्सप्लोरर

UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री का विशेष जोर दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण उल्लासपूर्ण आयोजन पर था. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने कहा है कि त्योहार में किसी भी दशा में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से भी बात की जाए ताकि प्रत्येक समिति का आयोजन यातायात सुगमता में सहयोग करे.

रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा-दशहरा त्योहार की तैयारियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में मुख्यमंत्री का विशेष जोर दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण उल्लासपूर्ण आयोजन पर था.

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

सड़क पर न स्थापित हों दुर्गा प्रतिमाएं- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि कहा कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों, इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से बात की जाए. त्योहार में सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है इसलिए यातायात बाधित नहीं होना चाहिए. सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि यातायात प्रभावित न होने पाए. उन्होंने त्योहारों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए. 

दुर्गा पंडालों की ऊंचाई न हो अधिक- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की ऊंचाई भी बहुत अधिक न हो, इसके लिए भी दुर्गा पूजा समितियों से संवाद किया जाए. त्योहार समाप्त होने पर प्रतिमा विजर्सन के दौरान डीजे की आवाज का लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए. कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए ताकि किसी को परेशानी न होने पाए. उन्होंने अधिकारियों से इस पर ध्यान रखने को कहा. 

प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी दिए निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं. जहां कृत्रिम पोखर बनाए गए हैं, विसर्जन वहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. निर्बाध रूप से प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक जाने की व्यवस्था की जाए. रास्ते में अतिक्रमण न हो और कहीं बिजली के तार ढीले हों, जर्जर पोल हो तो उसे बदल लिया जाए. भीड़ का प्रबंधन उचित तरीके से किया जाए. सीएम ने कहा कि समय रहते प्रशासन और पुलिस के अधिकारी प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित कर लें.

नदियों के जलस्तर की ली जानकारी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदियों के जलस्तर की जानकारी ली और बाढ़ एवं भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी पूछा. उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को पूरी मदद मुहैया करायी जाए. नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखी जाए. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर रहें. 

निर्माणाधीन परियोजनाओं की ली जानकारी

सीएम योगी ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कहा कि सभी कार्यों को समय से पूरा किया जाए. किसी भी परियोजना में विलंब नहीं होना चाहिए. उन्होंने चौरीचौरा के भोपा बाजार में बने रेल ओवरब्रिज की सड़क को जल्द से जल्द बना लेने के लिए भी निर्देशित किया.

'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
Advertisement

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget