एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सीएम योगी के दखल के बाद सस्पेंड हुआ दारोगा, जीप से कुचल दी थी दुकानदारों की सब्जियां

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दारोगा ने फुटपाथ दुकानदारों की सब्जियों को सरकारी जीप से रौंद दिया. सीएम योगी के निर्देश पर आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. डिप्टी एसपी रैंक के अफसर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। प्रयागराज में फुटपाथ दुकानदारों की सब्जियां पुलिस की सरकारी जीप से कुचलने वाले दबंग दारोगा पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद पुलिस विभाग अब हरकत में आ गया है. सीएम योगी के निर्देश पर आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है तो साथ ही प्रयागराज से उसे हटाए जाने की सिफारिश भी की गई है.

इतना ही नहीं दंरोगा ने जिन दुकानदारों की सब्जियों को पुलिस की सरकारी जीप से कुचला था, उन्हें मुआवजा भी दिया जा रहा है. अब तक 11 दुकानदारों को उनके नुकसान का भुगतान किया गया है. बाकी दुकानदारों को भी मुआवजा दिया जाएगा. प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक नुकसान के मुआवजे की भरपाई बाद में दारोगा की सैलरी से कराई जाएगी. उनके मुताबिक दारोगा की यह हरकत शर्मनाक है. डिप्टी एसपी रैंक के अफसर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

प्रयागराज: सीएम योगी के दखल के बाद सस्पेंड हुआ दारोगा, जीप से कुचल दी थी दुकानदारों की सब्जियां

दूसरी तरफ आरोपी दारोगा सुमित आनंद ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है. उनका कहना है कि सब्जी की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था. एक बार चेतावनी देने के बावजूद जब वह दोबारा सब्जी मार्केट पहुंचे, तब भी फुटपाथ की दुकानों पर लोग जमा थे. उसने जब डांट लगाई तो वहां मौजूद लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी थी और पुलिस जीप को घेरने की कोशिश की थी. इससे घबराकर वह तेज रफ्तार में जीप लेकर वापस होने लगा, जिसमें सब्जियां कुचल गईं थीं.

प्रयागराज: शिक्षक भर्ती का दावा कर लाखों ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जांच में STF की ली जाएगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget