एक्सप्लोरर

Holi 2024: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को दिया होली का बड़ा तोहफा, 21 मार्च से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन

UP News: होली पर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है. इन ट्रेनों के संचालन से कई राज्यों के यात्रियों को होली में घर आने में राहत मिलेगी.

Kushinagar News: होली के पर्व पर पूर्वोत्तर रेलवे ने  होली पर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों को राहत देते हुए तीन होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी है. इसमें गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस चार राउंड, छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस दो राउंड और छपरा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को एक राउंड चलाने की मंजूरी दी गई. जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी. पिछले कई महीनों से ट्रेन से यात्रा करने में दिक्कत आ रही थी.

इस ट्रेन से कानपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर और सिकंदराबाद से होली में घर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन होली स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि होली के त्योहार को पर इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक इन ट्रेनों का संचालन होगा. यात्रियों के आने जाने में सुविधा मिलेगी.

होली के लिए 3 स्पेशल ट्रेन
होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन होली स्पेशल ट्रेन संचालन की मंजूरी दी है. इसमें इस रूट पर गोमतीनगर- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को चार राउंड के लिए मंजूरी मिली है. इस ट्रेन से मुरादाबाद, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, जालंधर सिटी सहित अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इसी तरह एक राउंड के लिए छपरा से सिकंदराबाद के लिए और सिकंदराबाद से छपरा के लिए स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी, जो 30 मार्च शनिवार को छपरा से और पहली अप्रैल को सिकंदराबाद से चलेगी.

क्या है ट्रेन की समय सारणी
यह ट्रेन गोमती नगर से 21 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च और 27 मार्च को 14:00 बजे से चल कर 14:28 बजे 18:20 बजे गोरखपुर, 19:32 बजे कप्तानगंज, 19:53 बजे रामकोला, 20:10 बजे पडरौना, 20:42 बजे तमकुहीरोड, 21:30 बजे थावे के रास्ते 00:05 बजे छपरा पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में छपरा से 5:45 बजे से चल कर 08:45 बजे तमकुहीरोड, 09:15 बजे पडरौना, 09:45 बजे रामकोला, 10:10 बजे कप्तानगंज, 11:10 बजे गोरखपुर के रास्ते 16:28 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. छपरा-अमृतसर होली स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 22 मार्च और 29 मार्च को छपरा से अमृतसर के लिए 09:55 बजे से और 23 मार्च व 30 मार्च को 12:45 बजे अमृतसर से छपरा के लिए चलेगी.

ये भी पढ़ें: AAP को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, इस युवा नेता ने थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget