एक्सप्लोरर

प्रयागराज में खतरे के करीब गंगा और यमुना का जलस्तर, मठ-मंदिर और आश्रम में घुसा बाढ़ का पानी

Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे के निशान से तकरीबन आधा मीटर नीचे बह रही है. गंगा में नावें चल रही हैं, लेकिन यमुना नदी में नाव चलाने पर पाबंदी लगी हुई है.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां लगातार उफान पर हैं. लगातार जलस्तर बढ़ने से दोनों नदियां तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं. हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि नदियों का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार बेहद कम हो गई है. गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ ने अब जबरदस्त तबाही मचानी शुरू कर है. तटीय इलाकों के दर्जनों मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है. 

संगम जाने वाले सभी रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. तमाम मठ मंदिर और आश्रम बाढ़ के पानी में समा गए हैं. कई रिहाइशी बस्तियों में घरों की एक मंजिल तक पानी में डूब गई है. कई सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं. अब तक तकरीबन दो हजार लोगों ने बाढ़ राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि दस हजार से ज्यादा लोग घर बार छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं.

गंगा में चल रही हैं नावें 

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे के निशान से तकरीबन आधा मीटर नीचे बह रही है. गंगा में नावें चल रही हैं, लेकिन यमुना नदी में नाव चलाने पर पाबंदी लगी हुई है. अगर नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही रात तक खतरे के निशान को पार कर सकती हैं. नदियों में आई बाढ़ में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बड़े हिस्से के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. गंगा सड़कों पर बह रही हैं और लोग सड़कों पर ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 

घरों की एक मंजिल बाढ़ के पानी में डूबी

प्रयागराज में दारागंज, सलोरी, बघाड़ा, राजापुर,  शिवकुटी, झूसी, छतनाग, अरैल, रसूलाबाद, फाफामऊ समेत दर्जनों मोहल्ले बाढ़ की चपेट में है. हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई जगह तो घरों की एक मंजिल बाढ़ के पानी में डूब गई है. ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. कई गांवों का मुख्य मार्गो से संपर्क टूट गया है. 

सौ बाढ़ राहत चौकियां और सात बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए

प्रयागराज में प्रशासन ने सौ बाढ़ राहत चौकियां बनाई है. इसके अलावा सात बाढ़ राहत केंद्र बनाए गए हैं. इन बाढ़ राहत केंद्रों में दो हजार से ज्यादा लोगों को ठहराया गया है. कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है. प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां अब एक से डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से बाढ़ का पानी घटना शुरू हो जाएगा और लोगों को राहत मिलने लगेगी. बाढ़ की वजह से कुंभ की तैयारी भी प्रभावित हो रही हैं.

Haridwar Encounter: हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में डकैती मामले में एक बदमाश का एनकाउंटर में ढेर, दूसरा फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget