एक्सप्लोरर

महाकुंभ मेले से पहले शहर में 10 दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, सभी वार्डों में होगी साफ-सफाई

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच प्रयागराज शहर में स्वच्छता के 10 दिवसीय महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है. बड़े पैमानों पर साफ-सफाई के अभियान चलाए जाएंगे.

Kumbh 2025: प्रयागराज शहर और महाकुंभ क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए दस दिनों के महास्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है. सोमवार शाम से शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सूबे के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया. इसके बाद उन्होंने नगर निगम को स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और पार्टी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व दीपक पटेल भी मौजूद थे. 

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह महाकुंभ पूरे भारत की संस्कृति की अनमोल विरासत और धरोहर है. इस दौरान शहर और तीर्थ क्षेत्र को दिव्य और स्वच्छ बनाकर रखने की चुनौती हमारे सामने है. उन्होंने कहा है कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की लगभग 15 हजार करोड़ की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं. पिछले करीब डेढ़ साल से यह परियोजनाएं चल रही हैं.

स्वच्छता के 10 दिवासीय महाअभियान की हुई शुरुआत
उन्होंने कहा है कि यह स्वाभाविक है कि जब बड़े पैमाने पर सड़क, पुल और पार्कों का जीर्णोद्धार होगा तो इससे मलबा और गंदगी भी होगी. इसलिए अंतिम समय में नगर विकास विभाग ने स्वच्छता के दस दिवसीय महाअभियान की शुरुआत की है. इसके तहत हर दिन 10 वार्डों में वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा. कुंभ तैयारियों के बीच इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि गंदगी ने फैले. 

उन्होंने कहा कि इस काम के लिए अन्य नगर निगमों से भी मशीनें मंगाई हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार चाहती है कि प्रयागराज शहर और तीर्थ क्षेत्र में ऐसी सफाई व्यवस्था रहे न केवल यह पूरी तरह से दिव्य और भव्य दिखे बल्कि पूरे देश और दुनिया में भव्यतम नगरों में दिखे. उन्होंने सफाई अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया है. 

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: मुस्लिम लोग महाकुंभ के मेले में नहीं जाएं, धर्म गुरु मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget