एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Prayagraj News: प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके में एक इमारत में आग लग गई. आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई.

Fire In Prayagraj: यूपी (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में शनिवार की सुबह एक इमारत में अचानक आग लग गई. बहादुरगंज इलाके में हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. मकान में रह रहे तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं और मकान से तीन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

पांडे ने कहा कि नीचे दुकान और ऊपर मकान होने के कारण ऊपर के कई कमरों में दुकान का सामान रखा होने से इमारत में लगी आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका कोई अनुमान सामने नहीं आया है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.  

स्थानीय लोगों में मची खलबली 
बहादुरगंज में बीच बाजार हुई आगजनी की इस घटना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई. इमारत में आग किन कारणों से लगी है यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार केसरवानी के मकान में आग लगी है. 

विनोद दोना पत्तल के थोक विक्रेता है. उन्होंने घर में ही गोदाम बना रखा था. बताया गया शनिवार सुबह अचानक मकान के तीसरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं. घर में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया. इससे सभी घर के भीतर ही फंस गए. आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

लाखों के नुकसान अंदेशा 
आग लगने से लाखों रुपये के डिस्पोजल व अन्य सामान नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुचीं हैं. फायरकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं. लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. 

ये भी पढ़ें: Fatehpur News: महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, बैगन से पुलिस ने की शिनाख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget