एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज एक्सप्रेस बनेगी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी प्रमुख ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय लिया है. 25 नवंबर से ये ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी.

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की सबसे प्रमुख ट्रेन प्रयागराज- नई दिल्ली विशेष गाड़ी भारतीय रेल की 24 एलएचबी कोचों वाली ऐसी पहली ट्रेन बनने जा रही है जो 25 नवंबर 2020 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालित होगी.

उत्तर मध्य रेलवे ने चलाई हैं तेज ट्रेनें

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे को 130 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक की गति से 100 से अधिक ट्रेनें चलाने का गौरव प्राप्त है. इनमें भारत की सबसे तेज ट्रेन गातिमान एक्सप्रेस और भारतीय रेल की सर्वाधिक औसत गति वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वाली ट्रेन भी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए उत्तर मध्य रेलवे नौ अतिरिक्त जोड़ी ट्रेनों की गति बढ़ा रहा है और ये ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

लोकप्रिय ट्रेन है प्रयागराज एक्सप्रेस

सिंह ने बताया कि 16 जुलाई 1984 को शुरू हुई प्रयागराज एक्सप्रेस, यात्रियों को गुणवत्तायुक्त यात्रा अनुभव प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 18 दिसंबर 2016 से 22 कोचों तक बढ़ाया गया और 15 मई 2017 से 23 कोच तक और दो सितंबर 2019 से अधिकतम 24 एलएचबी कोच से युक्त कर दिया गया है.

सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में जिन अन्य ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई है उनमें मंडुआडीह-नई दिल्ली, लखनऊ-नई दिल्ली, बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-मुजफ्फरपुर, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, गोरखपुर-हिसार, सहरसा-नई दिल्ली और रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में मेवाती गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ईंट-भट्टे के मुनीम से की थी लूटपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget