एक्सप्लोरर

प्रयागराज: रोजाना बेटियों के साथ होती है छेड़छाड़, हफ्ते में रेप की दो वारदातों के बाद भी...ये है पुलिस का हाल

प्रयागराज में रेप-छेड़खानी और महिलाओं के साथ हिंसा के जो मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं, उनमे से करीब 70 फीसदी में अभी पुलिस की विवेचना ही नहीं पूरी हुई है. ज्यादातर मामलों में शर्म और बदनामी की वजह से लोग शिकायत तक नहीं करते हैं.

प्रयागराज: हाथरस में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात के सामने आने और इस पर पूरे देश में कोहराम मचने के बाद भी संगम नगरी प्रयागराज की पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हुई है. हाथरस की घटना के बावजूद यहां सड़कों पर न तो एंटी रोमियों स्क्वायड नजर आ रहा है और न ही महिला पुलिस की शक्ति मोबाइल टीमें. भीड़-भाड़ भरे बाजार हों या फिर शॉपिंग मॉल, पार्क हों या दफ्तर या फिर युनिवर्सिटी का कैम्पस, सभी जगहों पर पड़ताल करने पर हमें महिला पुलिस की कोई टीम कहीं नजर नहीं आई.

कई मामले सामने नहीं आते सुरक्षा में लापरवाही का ये आलम तब है जब प्रयागराज में हर रोज छेड़खानी की एक वारदात और हफ्ते में रेप की दो घटनाएं सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होती हैं. हालांकि, कड़वी हकीकत ये है कि ये वो मामले हैं, जिनमें पीड़ित और उसका परिवार हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज करा देता है. ज्यादातर मामलों में शर्म-बदनामी और समाज की परवाह करते हुए लोग थाने और अफसरों तक जाते ही नहीं हैं.

हर हफ्ते रेप की दो वारदातें प्रयागराज में एक साल जनवरी से सितम्बर महीने तक रेप की 77 वारदातें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुई हैं. ये आंकड़ा हर हफ्ते औसतन दो का है. इसी तरह सितम्बर महीने तक जिले में छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के 267 केस दर्ज हुए हैं. यानी तकरीबन हर रोज एक. घरेलू हिंसा के आंकड़े भी कुछ इसी तरह से हैं. ये हाल तब है जब कोविड की महामारी के चलते जिले में लम्बे अरसे तक लॉकडाउन रहा है और लोग घरों में ही कैद थे.

पूरी नहीं हुई विवेचना प्रयागराज में रेप-छेड़खानी और महिलाओं के साथ हिंसा के जो मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं, उनमे से करीब 70 फीसदी में अभी पुलिस की विवेचना ही नहीं पूरी हुई है. तमाम मामलों में पीड़ित के बयान तक दर्ज नहीं हुए हैं. मामले कोर्ट में पहुंचने पर ट्रायल कब शुरू होगा और केस का निपटारा कब होगा, ये कोई बताने वाला नहीं.

चौंकाने वाली है जमीनी हकीकत प्रयागराज में पुलिस और सरकारी सिस्टम का ये हाल तब है जब ये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों सिद्धार्थनाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी का शहर है. यहां की दोनों सांसद भी महिलाएं हैं. बीजेपी की एक विधायक भी महिला है, लेकिन हाथरस पर मचे कोहराम के बीच जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है.

असुरक्षित महसूस करती हैं महिलाएं यही वजह है कि प्रयागराज की महिलाएं आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं. घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करती हैं और उन्हें डर भी लगता है. उनका कहना है कि सिस्टम और पुलिस पर उन्हें कतई भरोसा नहीं रह गया है. दूसरी तरफ जिले के पुलिस कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सब कुछ चुस्त दुरुस्त होने के कागजी दावे करने में पीछे नहीं हैं.

हकीकत से मेल नहीं खाते दावे पुलिस कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनका महकमा पूरी तरह सजग और मुस्तैद है, लगातार चेकिंग की जा रही है. गश्त बढ़ाई गई है, हर शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाती है. उनका ये भी दावा है कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में विवेचना जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश मातहतों को दिए गए हैं. हालांकि, उनके ये दावे हकीकत से कहीं मेल नहीं खाते.

यह भी पढ़ें:

हाथरस गैंगरेप मामलाः बसपा प्रमुख मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति से भी दखल देने की मांग

योगी के मंत्री ने बताया हाथरस कांड को 'छोटा सा मुद्दा', कहा- पीड़िता के साथ नहीं हुआ बलात्कार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget