एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज के बाजार में तीन लाख तक के बकरे उपलब्ध, बकरीद पर मार्केट में दिखी रौनक

उत्तर प्रदेश में बकरीद के जश्न की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. संगम नगरी प्रयागराज में भी ऐसा ही माहौल है जहां बाजारों में खरीदारों से रौनक लौट आई है.

UP News: कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 10 जुलाई को संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी. कोरोना के साए में गुजरे पिछले दो सालों के बाद यह पहला मौका है, जब बकरीद के त्यौहार पर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है. बाज़ार पूरी तरह खुले हुए हैं और मस्जिदों में भी लोग पूरी क्षमता के साथ नमाज़ पढ़ सकेंगे. बाज़ार इस बार खरीददारों की भीड़ से गुलज़ार हैं और लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं.

धर्मगुरुओं ने की शांति बनाए रखने की अपील

बकरों के दाम इस बार आसमान छू रहे हैं तो कपड़ों के बाजार में फिल्मों व सीरियल्स वाली ड्रेसेज की जमकर डिमांड है. इस बार कई किस्म की सिंवइयां बिक रही हैं. देश के मौजूदा हालात के मद्देनज़र धर्मगुरुओं ने लोगों से त्यौहार पर क़ानून का पालन करते हुए इसे शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की है. नमाज़ को लेकर ईदगाह समेत दूसरी मस्जिदों में ख़ास तैयारियां की जा रही हैं. पिछले महीने हुई हिंसा के कारण प्रयागराज में इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे.

बकरों की कीमत में दो गुना बढ़ोतरी

प्रयागराज की बकरा मंडियों में हमेशा की तरह इस बार भी खासी रौनक है. बाजार में नए- नए किस्म के बकरे आए हुए हैं. इन बकरों को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और इनकी जमकर बिक्री हो रही है. बाजार में इस साल 12 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक की कीमत के बकरे मौजूद हैं. खरीददारों का मानना है कि बकरों की कीमत दो सालों में करीब दो गुना तक बढ़ गई है. बकरों के साथ ही सिवई और कपड़ों के बाजार में भी महंगाई की आग लगी हुई है, लेकिन त्यौहार को लेकर की जाने वाली खरीददारी पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. लोग महंगाई की मार से बेफिक्र होकर जमकर खरीददारी कर रहे हैं.

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बीते दो सालों में बकरीद का त्यौहार कोरोना की महामारी की वजह से सिर्फ रस्म अदायगी के तौर पर मनाया जा रहा था. बच्चे और महिलाएं कई जोड़े नई ड्रेस खरीद रही हैं. बाज़ार में इस बार फिल्मों और सीरियल्स वाली ड्रेसेज की ज़्यादा डिमांड है. इसी तरह सिंवइयों की कई वेराइटी इस बार बिक रही है.

Ghaziabad Crime: आप भी करते हैं Dish TV का रिचार्ज तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं लाखों कि ठगी के शिकार

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

कुर्बानी के लिए बताया गया है कि जिनके पास साढ़े सात तोला सोना अथवा 52 तोला चांदी हो, उन पर कुर्बानी फर्ज है. बकरीद पर कुर्बानी मुस्लिमों को त्याग के लिए प्रेरित करती है. यह त्योहार हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल की याद में मनाया जाता है. अल्लाह की ओर से हजरत इब्राहिम को ख्वाब में अपने बेटे को जिबह करने (कुर्बानी) का हुक्म मिला. हजरत इब्राहीम ने अपने बेटे के गले पर छुरी रखी तभी अल्लाह ने दुम्बा भेज दिया. इब्राहिम अल्लाह के इम्तिहान में पास हो गए. तभी से जानवरों की कुर्बानी शुरू हुई. नूपुर शर्मा विवाद, पत्थरबाजी की घटनाओं और उदयपुर व अमरावती में हुई टारगेट किलिंग की घटनाओं के मद्देनज़र इस बार बकरीद पर जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, वहीं मस्जिदों से भी कुर्बानी के वक़्त संयमित रहने और क़ानून का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget