एक्सप्लोरर

प्रयागराज: केंद्र सरकार के इस आदेश की वजह से दो गुटों में बंटे डॉक्टर्स, 11 दिसंबर को किया हड़ताल का एलान

आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टर्स ने सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आयुर्वेद और यूनानी बेहद प्राचीन पद्धति है. हमेशा इसी से इलाज होता रहा है. सरकार के फैसले के बाद मरीजों को ज्यादा विकल्प मिलेगा और उनका सस्ता इलाज हो सकेगा.

प्रयागराज: केंद्र सरकार ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर आयुर्वेदिक और यूनानी पद्धति के डॉक्टर्स को भी मरीजों की सर्जरी करने की छूट दे दी है. इससे पहले सर्जरी का काम सिर्फ एलोपैथी पद्धति की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स ही करते रहे हैं. सरकार के इस फैसले को लेकर देशभर के डॉक्टर्स दो गुटों में बंट गए हैं और आमने-सामने खड़े होकर एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में लगे हुए हैं. हालांकि, दोनों तरफ के डॉक्टर्स सिर्फ अपने प्रोफेशन और आमदनी की दुहाई दे रहे हैं. मरीजों की सेहत, उनकी जिंदगी और जेब की फिक्र दोनों को ही नहीं है.

सही नहीं है सरकार का फैसला एलोपैथी डॉक्टर्स खुलकर सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं. वो इसे मिक्सोपैथी करार दे रहे हैं. उनका कहना है कि सर्जरी की विशेषज्ञता सिर्फ उनके पास ही होती है, ऐसे में सरकार का फैसला कतई सही नहीं है. एलोपैथी डॉक्टर्स इस फैसले के खिलाफ 8 दिसंबर को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं, गिरफ्तारी तक दे चुके हैं. उन्होंने 11 दिसंबर को देशभर में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूरे दिन कामकाज ठप रखने और हड़ताल पर रहने का एलान किया है. उनका कहना है कि वो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मरीजों को ज्यादा विकल्प मिलेगा दूसरी तरफ आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टर्स ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार का शुक्रिया अदा किया है. उनका कहना है कि आयुर्वेद और यूनानी बेहद प्राचीन पद्धति है. हमेशा इसी से इलाज होता रहा है. सरकार के इस फैसले के बाद मरीजों को ज्यादा विकल्प मिलेगा और उनका सस्ता इलाज हो सकेगा. आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टर्स की संस्था ने 11 दिसंबर को हड़ताल के दौरान मुफ्त ओपीडी चलाने और मरीजों का मुफ्त इलाज किए जाने का एलान किया है.

मरीजों की सेहत और उनकी जेब की फिक्र नहीं डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है. धरती के भगवानों को अपने प्रोफेशन और आमदनी की तो खूब फिक्र है. वो उसे लेकर सडकों पर उतर रहे हैं. आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इन डॉक्टर्स को मरीजों की सेहत और उनकी जेब की फिक्र नहीं है. बेहतर होता कि डॉक्टर्स अपने हितों के बजाय मरीजों की जिंदगी और बटुए की बेहतरी को लेकर कोई आंदोलन करते तो वो देश-समाज और मानवता सभी के हित में होता. डॉक्टर्स की इस लड़ाई में मरीज और दूसरे आम नागरिक भी खुलकर उनका साथ देते.

ये भी पढ़ें:

UP: सपना चौधरी का गाना बजाने से डीजे ने किया मना, युवकों ने की पिटाई, हुई मौत

शिवपाल यादव ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया धर्मनिरपेक्ष, अखिलेश यादव को लेकर कही बड़ी बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget