एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अतीक अहमद के गुर्गे की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 25 बीघे की बाउंड्री वाल और अवैध निर्माण ध्वस्त

एक बार फिर बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई हुई है. अतीक के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम की अवैध प्लाटिंग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला है.

UP News: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी है. एक बार फिर बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atique Ahmed) के गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई हुई है. अतीक के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम (Muhammad Muslim) की अवैध प्लाटिंग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) का बुलडोजर चला है. पीडीए ने बुलडोजर से पूरे अवैध प्लाटिंग को नेस्तनाबूद कर दिया. पीडीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री अजय कुमार के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई.

क्या है मामला?
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा इलाके के पीपल गांव शाहापुर इलाके में मोहम्मद मुस्लिम ने अवैध प्लाटिंग की थी. ये अवैध प्लाटिंग लगभग 25 बीघे में की गई थी. अब अवैध प्लाटिंग पर पीडीए ने बुलडोजर चलाया दिया है. पीडीए ने बुलडोजर चलाकर प्लाटिंग की बाउंड्री वाल और अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया. पीडीए से ले आउट पास कराए बगैर अवैध तरीके से ये प्लाटिंग की गई थी. पीडीए की कार्रवाई के दौरान भू माफियाओं में हड़कंप मचा रखा है.

Mahoba News: मंत्री गिरीश चंद्र यादव की बैठक के दौरान 12 बार गई बिजली, मंत्री बोले- बिजली का संकट नहीं

क्या बोले अधिकारी?
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के ज्वाइंट सेक्रेटरी अजय कुमार ने इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोहम्मद मुस्लिम नाम के व्यक्ति हैं. इनके द्वारा ये प्लाटिंग की गई है. जिसके लेआउट हमारे डिपार्टमेंट के पास नहीं हैं, इसलिए कार्रवाई की जा रही है. लगभग 20 से 25 बीघा में इसका लेआउट स्वीकृत नहीं है. जिसके चलते आज ये कार्रवाई की गई. ये पूरी तरीके से अवैध प्लाटिंग है. बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके गुर्गे के खिलाफ दूसरे कार्यकाल में भी लगातार सख्ती से कार्रवाई हो रही है. इससे पहले विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अतीक अहमद की संपत्ति को ढहा दिया था. 

ये भी पढ़ें-

Gyanvapi Masjid के ज्वाइंट सेक्रेटरी के बयान से नया विवाद, कहा- सर्वे के लिए किसी भी गैर मुस्लिम को मस्जिद में घुसने नहीं दूंगा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget