एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid के ज्वाइंट सेक्रेटरी के बयान से नया विवाद, कहा- सर्वे के लिए किसी भी गैर मुस्लिम को मस्जिद में घुसने नहीं दूंगा

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ज्वाइंट सेक्रेटरी के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल उन्होंने कहा है कि सर्वे के लिए किसी भी गैर मुस्लिम को मस्जिद में घुसने नहीं दिया जाएगा.

Varanasi Gyanvapi Masjid: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ज्वाइंट सेक्रेटरी एस एन यासीन के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. एस एन यासीन ने कहा है कि सर्वे के लिए किसी भी गैर मुस्लिम को मस्जिद में घुसने नहीं दूंगा. बता दें कि वाराणसी की अदालत ने 6 और 7 मई को सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया है. 

एस एन यासीन ने कहा, ''श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मस्जिद बैरिकेडिंग के बाहर है अगर सर्वे करना ही है तो वह श्रृंगार गौरी का सर्वे करें हमें उसमें आपत्ति नहीं है, वह प्रशासन का मामला है. हम बैरिकेडिंग के अंदर मस्जिद के अंदर किसी गैर मुस्लिम को आने नहीं देंगे.''

6 और 7 मई को होना है सर्वेक्षण

वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार ने विश्वनाथ मंदिर ज्ञानवापी परिसर में मौजूद अंजुमन इंतजामिया मस्जिद में ईद के बाद 6 और 7 मई को वीडियोग्राफी और सर्वेक्षण कराये जाने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि इसमें दोनों पक्ष से लोग शामिल रहेंगे साथ ही कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगी. इसी आदेश को लेकर मस्जिद के सेक्रेटरी एस एन यासीन भड़क उठे और ये बयानबाजी करने लगे. उनका ये भी कहना है कि मस्जिद ज्ञानवापी परिसर के तहत नहीं आती है. मस्जिद परिसर की बाउंड्री के बाहर है.

Train Cancelled: बिजली संकट के बीच प्रयागराज स्टेशन से कई ट्रेनें रद्द, इस वजह से रेलगाड़ियों पर पड़ रहा असर

हमारी सुनवाई नहीं हुई- यासीन

कोर्ट के सर्वे का आदेश देने के बाद विरोध क्यों नहीं किया? इस सवाल पर यासीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमने अपना विरोध जताया था लेकिन हमारी सुनवाई कहीं नहीं हुई. हमारी तरफ से हमारे वकीलों ने जिरह भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. यासीन ने कहा कि अगर हमें थोड़ा समय मिल जाता है तो हम आगे की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अगर सर्वे की तारीख थोड़ी टलती है तो हम बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. यासीन ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में किसी तरह के आपसी टकराव की स्थिति नहीं होगी, हम कानून के दायरे में रहते हुए अपना विरोध जताएंगे.

UP News: नई डिमांड के साथ लाउडस्पीकर विवाद में कूदे राजभर, बोले- शादियों और रैलियों में भी इस्तेमाल पर लगे बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget