एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुजुर्ग महिला को पीटने वाले गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सरकार ने भी प्रयागराज के डीएम से रिपोर्ट मांगी है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को बर्खास्त किए जाने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है. इतना ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड जिस कंपनी की तरफ से आउटसोर्सिंग पर रखा गया था, उसे भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. मेडिकल कॉलेज ने इस मामले में अलग से जांच भी बिठा दी है. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक ये मामला बेहद गंभीर है. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तरफ से संचालित एसआरएन हॉस्पिटल जिले में कोविड का लेवल थ्री का अस्पताल है. यहां के ट्रॉमा सेंटर में दूसरी बीमारियों से परेशान लोगों का भी इलाज किया जाता है. गुरूवार को एक बुजुर्ग महिला चोटिल हालत में अकेली ही इलाज के लिए पहुंची थी.

दर्द से तड़प रही तकरीबन 75 साल की ये महिला अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. वो लगातार मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल उसे भर्ती करने को राजी नहीं था. गार्ड ने उसे कई बार जाने को कहा, लेकिन वो पड़ी रही. इस पर गार्ड संजय मिश्रा ने उसकी जूतों से बुरी तरह पिटाई की. बुजुर्ग महिला को इस कदर पीटा गया कि वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए.

वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार रात को ही आरोपी गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सिक्योरिटी गार्ड कोतवाली थाने में बंद है. मेडिकल कॉलेज ने सिक्योरिटी गार्ड संजय मिश्र की एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. इस मामले में सरकार ने भी प्रयागराज के डीएम से रिपोर्ट मांगी है. डीएम ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज भी दी है. मामले ने सोशल मीडिया पर सरकार और प्रयागराज प्रशासन की जमकर किरकिरी कराई है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में करिये ताजमहल के दीदार, पर्यटकों के लिए खोला गया व्यू प्वाइंट

उत्तर प्रदेश: बीएड प्रवेश परीक्षा कल, इस बार है 'मुन्नाभाइयों' से निपटने की खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget