एक्सप्लोरर

हवाई मार्ग के जरिए प्रयागराज से जुड़ा छत्तीसगढ़ का ये शहर, जानें क्या है किराया

प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर भी जुड़ गया है. दोनों शहरों के बीच फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है. बिलासपुर नौवां शहर है जहां से प्रयागराज की फ्लाइट कनेक्टिविटी हो गई है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से भी हवाई मार्ग से जुड़ गया है. प्रयागराज से बिलासपुर के लिए भी सीधी फ़्लाइट शुरू हो गई है. बता दें कि बिलासपुर नौवां शहर है जहां से प्रयागराज की फ्लाइट कनेक्टिविटी हो गई है. प्रयागराज को बिलासपुर से जोड़ने की हवाई सेवा की शुरुआत इंडिगो कंपनी ने की है. यह फ्लाइट भी मोदी सरकार की ओर से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई गई उड़ान योजना के तहत शुरू हुई है. यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर से बीजेपी की सांसद केशरी देवी पटेल ने इसका इद्घाटन किया. दोनों नेताओं ने बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर फूल देकर उन्हें विदा किया. प्रयागराज से बिलासपुर का बेसिक किराया सिर्फ 2200 रूपये के करीब है.

अयोध्या में भी बनेगा एयरपोर्ट मंत्री नंदी ने इस मौके पर कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज़ का सफर कराने का पीएम मोदी का सपना इस तरह की उड़ान योजना से साकार हो रहा है. उनके मुताबिक़ एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी ने आज ही लखनऊ में एक एमओयू साइन किया है. उन्होंने अयोध्या के प्रस्तावित एयरपोर्ट के बारे में बताया कि यह काफी कम समय में बनकर तैयार होगा.

प्रयागराज एयरपोर्ट पर पार्किंग स्थल को बढ़ाया जाएगा प्रयागराज का सिविल एयरपोर्ट यहां कुंभ मेले से पहले बनकर तैयार हुआ था. इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसम्बर-2018 में किया था. मंत्री नंदी के मुताबिक़ जल्द ही प्रयागराज के इस सिविल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होगा. इसके पार्किंग स्थल को भी बढ़ाया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र सरकार ने एयरपोर्ट नाम से नया थाना बनाए जाने का फैसला किया है. सांसद केशरी देवी पटेल के मुताबिक़ फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने से शहर के विकास और रोज़गार पर भी असर पड़ना और इनमें बढ़ोत्तरी होना तय है. पहले दिन बिलासपुर का सफर करने वाले यात्री काफी खुश नज़र आए और उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार का शुक्रिया अदा किया.

इसे भी पढ़ेंः

ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे मुम्बई पुलिस सर्च कर रही है अंबानी के घर के पास स्कॉर्पियो खड़ा करने वाले शख्स को!

दिल्ली: गलत तरीके से बाइक चला रहे युवक को टोका तो दो भाइयों पर चाकू से वार, एक की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget