एक्सप्लोरर

Prayagraj News: शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति की मरम्मत के लिए मुंबई से पहुंचे एक्सपर्ट, चमत्कार का हो रहा था दावा

UP News: शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से पानी टपकने के बाद इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे. वहां मौजूद लोग उस पानी को अपने माथे पर लगाते नजर आये.

Chandra Shekhar Azad Statue: संगम नगरी प्रयागराज में दो दिन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जिस जगह शहीद हुए थे और शहादत स्थल पर उनकी जो आदमकद प्रतिमा लगी हुई हैं, उस प्रतिमा से बूंद बूंद पानी टपकने की खबर आई थी. चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से लगातार पानी टपकने पर हड़कंप मच गया था, क्योंकि मिश्रित धातु से बनी प्रतिमा में हवा या पानी जाने का कोई सोर्स नहीं था. ऐसे में कोई यह दावा कर रहा था कि आजाद की आत्मा रो रही है, तो कोई इसे चमत्कार बता रहा था. कई लोग तो पानी की टपकती हुई बूंदों को अपने सिर माथे पर लगाते हुए नजर आ रहे थे. 

मुंबई के एक्सपर्ट करेंगे मरम्मत

दो दिन पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था. चैनल पर खबर चलने के बाद सरकारी अमला हरकत में आ गया था. प्रशासन के निर्देश पर मुंबई की एक कंपनी ने 11 फरवरी से प्रयागराज पहुंचकर प्रतिमा की देखरेख और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. यह कंपनी महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थापित करने, उनकी देखरेख-संरक्षण और मरम्मत के काम की एक्सपर्ट है. कंपनी की चार सदस्यीय टीम दोपहर को कंपनी बाग स्थित शहीद स्थल पर पहुंची. 11 फरवरी को सबसे पहले प्रतिमा स्थल के अगल-बगल लोहे के एंगल के जरिए बैरिकेडिंग का काम किया गया. कल से प्रतिमा की सफाई की जाएगी और उसके बाद उस पर नए सिरे से पालिश होगी. ऐसा इसलिए कराया जा रहा है ताकि अगर प्रतिमा में हवा या पानी जाने का कोई सोर्स हो, तो वह मरम्मत और पालिश के दौरान बंद हो जाए.

इसके बाद केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के तहत काम करने वाली इंटेक्स कंपनी के एक्सपर्ट इस बात की जांच करने के लिए आएंगे कि प्रतिमा से आखिरकार पानी की बूंदे कैसे टपक रही है. मुंबई से आई कंपनी का काम 8 से 10 दिनों में पूरा हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि रख रखाव और मरम्मत के काम से ही पानी की बूंदों का टपकना बंद हो सकता है. बहरहाल प्रयागराज में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से बूंदें टपकने का रहस्य अभी बरकरार है और सच्चाई से पर्दा हटना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: 'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget