एक्सप्लोरर

प्रयागराज: हाईटेक सुविधाओं से लैस है बीजेपी का नया दफ्तर, विधानसभा चुनाव के लिए यहीं बनेगा वॉर रूम

हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कांफ्रेंसिंग, डिजिटल रूम और सोशल मीडिया रूम के साथ ही पूरे दफ्तर को पेपरलेस बनाने की तैयारी की गई है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी का नया दफ्तर बनकर तैयार हो गया है. यह दफ्तर तकरीबन ढाई करोड़ रूपये की लागत से बना हुआ है. छह सौ स्क्वायर गज़ में बना यह दफ्तर हाईटेक सुविधाओं से लैस है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी इस दफ्तर को तीन जिलों के वॉर रूम के तौर पर भी इस्तेमाल करेगी. करीब 19 महीने में बनकर तैयार हुए इस दफ्तर का उद्घाटन 28 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. कोविड की वजह से उद्घाटन का कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से होगा.

पार्टी का यह नया दफ्तर शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उसी जगह बनाया गया है, जहां पिछले 22 सालों से किराए की जगह पर कामकाज चल रहा है. पार्टी ने चार सौ वर्ग गज खरीदी है, जबकि दो सौ वर्ग गज जगह ज़मीन के मालिक विपुल कुमार ने दान में दी है. पार्टी ने नए दफ्तर के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से बाकायदा मंजूरी भी ले रखी है. इस हाईटेक आफिस में आईटी सेल को अलग जगह दी गई है तो विधानसभा चुनाव के दौरान वॉर रूम बनाने की जगह सबसे ऊपरी मंज़िल पर रिजर्व रखी गई है. दफ्तर में लिफ्ट भी लगी हुई है तो साथ ही कांफ्रेंस हाल भी बनाया गया है. हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कांफ्रेंसिंग, डिजिटल रूम और सोशल मीडिया रूम के साथ ही पूरे दफ्तर को पेपरलेस बनाने की तैयारी की गई है. हरेक कमरे में एसी और टीवी लगा हुआ है तो साथ ही पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आराम करने के साथ ही बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए गेस्ट रूम भी बनाया गया है.

प्रयागराज: हाईटेक सुविधाओं से लैस है बीजेपी का नया दफ्तर, विधानसभा चुनाव के लिए यहीं बनेगा वॉर रूम

जेपी नड्डा 28 फरवरी को करेंगे उद्घाटन

पांच मंज़िला इस दफ्तर में बेसमेंट पर महानगर का कार्यालय होगा. पहली मंज़िल पर एक तरफ गंगापार जिले का दफ्तर होगा तो दूसरी तरफ यमुनापार जिले का. दूसरी मंज़िल पर कांफ्रेंस हाल है, जिसकी क्षमता करीब ढाई सौ लोगों के बैठने की है. तीसरी मंज़िल पर गेस्ट हाउस है, जबकि चौथी मंज़िल के कमरों को रिजर्व रखा गया है. फिलहाल उसमे दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी रहेंगे, जबकि कुछ महीने बाद वह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वॉर रूम के तौर पर काम करेगा. पांचवीं मंज़िल को ओपन यानी खुला छोड़ दिया गया है, ताकि ज़रुरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल सामूहिक आयोजन के लिए किया जा सके.

बीजेपी के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता के मुताबिक़ इस तरह के हाईटेक दफ्तर में बैठकर काम करने में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अच्छा माहौल मिलेगा. इससे वह ज़्यादा बेहतर नतीजे दे सकेंगे. हाईटेक सुविधाओं से लैस होने की वजह से एक ही छत के नीचे सभी काम हो सकेंगे. उनके मुताबिक़ इस नए हाईटेक दफ्तर का उदघाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को शाम चार बजे वर्चुअल तरीके से करेंगे. उसी दिन वाराणसी के नये दफ्तर का भी उद्घाटन होना है.

यह भी पढ़ें-

माघ पूर्णिमा स्नान 2021: हरिद्वार में मेला प्रशासन ने पूरी की तैयारी, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget