एक्सप्लोरर

प्रयागराज: आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पर हमला, विभागीय होने के चलते मामले को रफा-दफा करने में जुटे अधिकारी

प्रयागराज में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की पिटाई का मामला सामने आया है. विभागीय मामला होने के चलते अब पूरे मामले में रेलवे के अधिकारी बैकफुट पर हैं और मामले को रफा-दफा करने में जुट गए है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। प्रयागराज जंक्शन पर तैनात आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पर हमला कर उनको जमकर पीटा गया. एसआई अमित द्विवेदी के मुताबिक शुक्रवार शाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास कुछ लोको पायलट लोगों की भीड़ जमाकर पतंगबाजी कर रहे थे और अमित ने उनको सोशल डिस्टेंसिंग के लिए टोका तो वो झगड़ने पर आमादा हो गए. इसके पहले भी कुछ लोग स्टेशन परिसर में शाम को शराब पीते हुए दिखे थे जिन्हें अमित ने शराब पीने से मना किया था.

अमित के मुताबिक बीती शाम वो अपनी कार से स्टेशन से निकल कर कहीं जा रहे थे, इस दौरान स्कूटी सवार एक लोको पायलट से उनकी गाड़ी छू गयी जिसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने तमाम लोको पायलट को बुलाकर अमित को जमकर पीटा और वर्दी फाड़ दी, इस दौरान अमित ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाईल फोन छीन लिया गया और उनको दोबारा पीटा गया. अमित को जब लगा कि ये लोग उनको ज्यादा पीट देंगे तो उन्होंने बेल्ट निकालकर लोको पायलट को दौड़ाया तब जाकर अमित की जान बची.

अमित के मुताबिक स्टेशन पर कुछ लोको पायलट ऐसे हैं जो आये दिन शराब पीकर हुड़दंग और बदमाशी करते हैं और टोकाने पर वो अमित के खिलाफ हो गए थे. बस इसी खुन्नस ने अमित को टारगेट कर योजना बनाकर पीटा गया है. रेलवे का विभागीय मामला होने के चलते सूचना रेलवे के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पूरे मामले में अमित और डीजल लॉबी का पक्ष जानने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही.

प्रयागराज: आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर पर हमला, विभागीय होने के चलते मामले को रफा-दफा करने में जुटे अधिकारी

दूसरी ओर लोको पायलट लॉबी से जुड़े कुछ लोगों ने भी अमित द्विवेदी पर मारपीट का आरोप लगाया है, उनके मुताबिक बीती शाम बात तब शुरू हुई जब अमित ने गाड़ी लड़ जाने के बाद 55 वर्षीय रेलवे कर्मी को जमकर पीट दिया था. विभागीय मामला होने के चलते अब पूरे मामले में रेलवे के अधिकारी बैकफुट पर हैं और मामले को रफा-दफा करने में जुट गए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget