एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: अतीक के बेटे का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 'अब्बा ने जिद कर असद को उमेशपाल शूटआउट में शामिल किया'

Atiq Ahmed News: जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे ने खुलासा किया कि उमेश पाल हत्याकांड में असद को इसलिए शामिल कराया था ताकि माफिया ब्रदर्स अपराध की दुनिया में उसे अपनी विरासत सौंप सके.

Atiq Ahmed Son: संगम नगरी प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में माफिया अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज की ही नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली अहमद का बयान दर्ज किया है. इसी बयान में अली अहमद ने चौंकाने वाले सनसनीखेज खुलासे किए हैं. 

अली अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके लाख मना करने के बावजूद माफिया अतीक अहमद ने अपने तीसरे नंबर के बेटे असद को वारदात में सीधे तौर पर शामिल कराया था. वह खुद नहीं चाहता था कि उसका छोटा भाई असद अहमद वारदात में शामिल हो. लेकिन, पिता अतीक अहमद ने कहा था कि उसके पांचों बेटे शेर हैं. वह अपने पांचों बेटों को अपनी तरह निडर और हिंसक बनाना चाहता था. 

अतीक के बेटे का सनसनीखेज खुलासा
अतीक अहमद ने जिद कर तीसरे नंबर के बेटे असद को वारदात में सीधे तौर पर शामिल कराया था. अतीक के साथ ही उसके छोटे भाई अशरफ ने भी बेटे असद के शामिल होने में अपनी रजामंदी दी थी.

प्रयागराज में उमेश पाल को उनके घर के बाहर गली में दौड़ा कर असद ने ही नजदीक से कई गोलियां मारी थी. अली ने यह भी बताया कि उमेश पाल को मारने की साजिश पहले दो बार नाकाम हो गई थी. पहले एक बार शहर के धोबी घाट चौराहे के पास दोनों सरकारी गनर की आंख में मिर्च पाउडर का स्प्रे डालकर उमेश पाल को मारने की साजिश रची गई थी. इसके बाद जिला कचहरी के बाहर भी हमला करने की कोशिश की गई थी. हालांकि यह दोनों कोशिशें नाकाम साबित हुई थी.

अली के मुताबिक साजिश दो बार नाकाम होने के बाद ही वारदात में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शूटर गुलाम अहमद और जेल में बंद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र सदाकत ने अली अहमद से जेल में मुलाकात की थी. इन तीनों ने प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल जाकर अली अहमद से मुलाकात की थी.
 
उमेश पाल शूटआउट केस से महज 11 दिन पहले पिछले साल 13 फरवरी को यह तीनों लोग अली अहमद से जेल में मिले थे. जेल में मुलाकात के लिए जाने की सीसीटीवी तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है. 

अतीक के कहने पर शामिल हुआ था असद
अली अहमद ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया है कि वारदात में इस्तेमाल हुए हथियारों का इंतजाम उसके चाचा यानी अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने कराया था. अशरफ बरेली जेल में रहते हुए साजिश में शामिल हुआ था. अशरफ भी यही चाहता था असद खुद वारदात में शामिल हो. अतीक और अशरफ ने असद को इसलिए वारदात में शामिल कराया था ताकि माफिया ब्रदर्स अपराध की दुनिया में उसे अपनी विरासत सौंप सके. वारदात के 50 दिन अतीक का बेटा असद झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था.
 
सूत्रों के मुताबिक अली ने पुलिस को यह भी बयान दिया है कि वारदात की साजिश में परिवार के तकरीबन सभी सदस्य शामिल थे. उसके दो सबसे छोटे नाबालिग भाइयों ने आईफोन को एक्टिवेट कर उसमें फेसटाइम एप की आईडी क्रिएट की थी. आईफोन के जरिए ही अतीक, अशरफ और वारदात में शामिल सभी बदमाश फेस टाइम पर आपस में बात किया करते थे.

उमेश पाल शूटआउट केस की जांच कर रही प्रयागराज पुलिस की टीम ने पहले ही अतीक अहमद के जेल में बंद दो बड़े बेटों को आरोपी मानकर उनका रिमांड बनवाया है. दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद का बयान दर्ज होने के बाद अब सबसे बड़े बेटे उमर अहमद का बयान दर्ज किया जाएगा. माफिया अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा उमर अभी लखनऊ जेल में बंद है.

यूपी में केवल जुबानी जोर दिखा रहे असदुद्दीन ओवैसी! पल्लवी पटेल के भरोसे है PDM?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget