एक्सप्लोरर

प्रयागराज: अतीक के गुर्गे फरहान की आलीशान इमारत पर चला बुलडोजर, राजू पाल हत्याकांड में है मुख्य आरोपी

अतीक के करीबी फरहान ने धूमनगंज के बमरौली में लगभग ढाई सौ वर्ग गज जमीन पर अवैध तरीके से बगैर नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया गया था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

प्रयागराज: यूपी में योगी सरकार का अपराधियों और माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर और माफिया के साथ ही बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गे फरहान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है. फरहान ने धूमनगंज के बमरौली में लगभग ढाई सौ वर्ग गज जमीन पर अवैध तरीके से बगैर नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया गया था. जिसपर विधिक प्रक्रिया अपनाने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

हिस्ट्रीशीटर है फरहान पीडीए के ओएसडी सत शुक्ला के मुताबिक धूमनगंज के बमरौली इलाके में हिस्ट्रीशीटर फरहान की लगभग 700 वर्ग गज जमीन है. जिसमें ढाई सौ वर्ग गज में आलीशान मकान का निर्माण कराया गया था. जिसका नक्शा पीडीए से पास नहीं कराया गया है. जिसमें विधिक ध्वस्तीकरण आदेश पारित करने और विधिक प्रक्रिया का पालन करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी गौरतलब है कि, फरहान की गिनती अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेहद करीबियों में होती है. फरहान 2005 में हुए बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक है. मौजूदा समय में वो जेल में बंद है. फरहान के खिलाफ प्रयागराज के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, जमीनों पर जबरन कब्जा समेत दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं. पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

कानूनी दांवपेच में फंस सकता है लव जिहाद रोकने का धर्मांतरण अध्यादेश, हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

बदायूं : शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने गर्भवती युवती पर किया एसिड अटैक, अस्पताल में भर्ती

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget