एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Prayagraj: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल के कमरे में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Allahabad Central University Student Suicide: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) में फीस बढ़ोतरी को लेकर हो रहे विरोध के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के ताराचंद हॉस्टल के कमरे में छात्र ने आत्महत्या (Suicide) की है. हॉस्टल के 208 नंबर कमरे में आशुतोष तिवारी नाम के छात्र ने आत्महत्या की है और मरने वाला छात्र कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहा था. बता दें कि कुलभास्कर आश्रम डिग्री कालेज रज्जू भैया स्टेट यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है.

जानकारी के अनुसार हॉस्टल के कमरे में मरने वाला छात्र अपने दोस्त तुषार सरोज के साथ कमरे में रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कर्नलगंज थाना पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंच गई. वहीं इस आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. छात्र ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है और पुलिस व फील्ड यूनिट मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. फिलाहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की फीस में चार गुना तक की बढ़ोतरी किए जाने के बाद छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को छात्र संघ भवन पर अनशन के दौरान एक छात्र ने पुलिस पर अपने परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की. इस घटना को लेकर प्रयागराज एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने कहा, "शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ लेकिन थोड़ी देर बाद ये शांति भंग करने लगे. फिर पुलिस को जानकारी मिली कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों द्वारा आत्मदाह किया जाएगा. इस तरह का प्रयास भी किया गया जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. 

वहीं पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले जिस छात्र आदर्श भदौरिया को हिरासत में लिया है उसने पुलिस पर आरोप लगाए हैं. छात्र का कहना है कि जब से वह फीस बढ़ोतरी के विरोध में चल रहे आंदोलन में सक्रिय हुआ है. पुलिस लगातार उसके गांव जा रही है और परिवार वालों को धमकी दी जा रही है. बता दें कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने 31 अगस्त को छात्रों से ली जाने वाली फीस में 400 फीसदी बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस फैसले पर छात्रों ने भारी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ाने के खिलाफ आंदोलन जारी, अब यूनिवर्सिटी ने लिया ये बड़ा फैसला

बसपा सांसद अतुल राय को बड़ा झटका, गैंगेस्टर मामले में वाराणसी की अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
Embed widget