एक्सप्लोरर

प्रयागराज में भारी भीड़ के मद्देनजर 20 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

Prayagraj School News: रविवार को भी महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला, जहां देर शाम तक 1.36 करोड़ लोगों ने स्नान किया. भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं.

Prayagraj News Today: प्रयागराज महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. गंगा, जमुना और सरस्वती के त्रिवेणी के संगम पर अब तक 51 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में लगातार आ रही भारी भीड़ की वजह से आठवीं तक के स्कूल अब 20 फरवरी तक बंद रहेंगे.

कल देर शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज प्रशासन और सतर्क हो गया है. इसी क्रम में प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखे जाने के आदेश जारी किये हैं. इस आदेश के बाद सभी स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलाई जाएंगी.
 
डीएम ने दिए ये निर्देश
प्रयागराज डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. पिछले तकरीबन एक महीने से प्रयागराज में आठवीं तक के स्कूल ऑनलाइन मोड में ही चल रहे हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

भीड़ से ट्रैफिक जाम
महाकुंभ में भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जकता है कि यहां तिल रखने की जगह नहीं है. महाकुंभ में आ रही भाई भीड़ की वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा है. स्कूलों के खुलने से ट्रैफिक जाम की स्थिति और खराब हो सकती है, इसके साथ ही बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

इसलिए अब जिला प्रशासन आठवीं तक के स्कूल को 20 फरवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं. इससे पहले यह आदेश 16 फरवरी तक ही था. स्कूलों को बंद रखने के दौरान ऑनलाइन मोड में कक्षाओं के संचालन जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

आज 1.36 करोड़ ने किया स्नान
बता दें, महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व और अन्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा बीत जाने के बाद भी आस्था का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार (16 फरवरी) को शाम छह बजे तक 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया.

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शाम छह बजे तक 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अब तक 52.83 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. महाकुंभ पर्व इस माह की 26 फरवरी तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: 'यूट्यूबरों ने भड़काया, भोले हैं बृजवासी', NRI सोसाइटी अध्यक्ष ने प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget