एक्सप्लोरर

UP News: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास पर बैठे AAP कार्यकर्ता, कहा- 'बौखला गई है सरकार'

Prayagraj AAP Workers Protest: प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं ने कहा CM अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से केंद्र सरकार बौखला गई है. उसे अपनी कुर्सी पर खतरा नजर आने लगा है.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज देश भर में उपवास पर बैठे हुए हैं. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज के आप कार्यकर्ता भी उपवास पर हैं. प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह उपवास कार्यक्रम सिविल लाइंस इलाके में स्थित धरना स्थल पर चल रहा है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं. आप कार्यकर्ताओं ने उपवास के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है और उस पर अरविंद केजरीवाल और आपके दूसरे नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की लोकप्रियता से केंद्र सरकार बौखला गई है. उसे अपनी कुर्सी पर खतरा नजर आने लगा है, इसी वजह से नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. अगर जल्द ही अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे नेताओं की रिहाई नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से देशव्यापी आंदोलन  छेड़ने को मजबूर होंगे.

प्रयागराज में आप के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव और पार्टी नेता अंजनी सिंह के मुताबिक जिले में सभी तहसीलों और दूसरी प्रमुख जगहों पर इसी तरह से उपवास का कार्यक्रम रखा गया है. नेताओं ने दावा किया कि अकेले प्रयागराज में पचास से ज्यादा जगहों पर कार्यकर्ता आज उपवास पर बैठे हैं. आप कार्यकर्ताओं ने इससे पहले भी कई बार केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया है.

उपवास के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान रचयिता भीम राव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह समेत दूसरे क्रांतिकारियों की तस्वीर लिए हुए थे. कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का खामियाजा बीजेपी सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा, क्योंकि अपने लोकप्रिय नेता को जेल भेजे जाने से लोग बेहद नाराज हैं.

Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी काजल निषाद चुनाव प्रचार के दौरान हुईं बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget