एक्सप्लोरर

गणित की मुश्किलों को आसान बनाने वाले प्रयागराज के इस टीचर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक वो होता है जो अपने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करे कि हर बच्चा बेझिझक अपनी समस्या अपने शिक्षक से कहे. प्रयागाराज के आशीष श्रीवास्तव ऐसे ही अध्यापक हैं. गणित के विषय को छात्रों के सामने इतनी सरलता से रखते हैं कि मन का भय दूर हो जाये.

प्रयागराज. यूपी के माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े जिन नौ टीचर्स को इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, उनमे प्रयागराज के आशीष श्रीवास्तव भी शामिल हैं. आशीष श्रीवास्तव प्रयागराज के एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में गणित के टीचर हैं. आशीष की खासियत यह है कि वह स्टूडेंट्स को इतने साधारण अंदाज़ में गणित पढ़ाते हैं कि बोरिंग और बेहद मुश्किल लगने वाले इस विषय में भी उनका मन लगने लगता है और मैथमेटिक्स की पेचीदगियां उन्हें बेहद आसान लगने लगती हैं.

सोशल मीडिया के जरिये भी पढ़ाते हैं

आशीष ने अपने कालेज में जिले की पहली स्मार्ट क्लास की शुरुआत की, जिसमे उनके कालेज के साथ ही दूसरी जगहों के स्टूडेटंस को भी पढ़ाई करने की छूट थी. उन्होंने यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के मन में बैठी उस हीन भावना को भी दूर कर उनमे आत्म विश्वास पैदा किया, जिसके चलते वह खुद को सीबीएसई व दूसरे बोर्ड के बच्चों से कमज़ोर समझते हैं. कोरोना और लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में वह लगातार न सिर्फ ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं, बल्कि स्टूडेंट्स की मदद के लिए वह फेसबुक - यू ट्यूब और व्हाट्सएप्प पर ग्रुप भी चला रहे हैं.

गणित की मुश्किलों को आसान बनाने वाले प्रयागराज के इस टीचर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

टीचर के बजाय दोस्त बनकर पढ़ाते हैं

आशीष श्रीवास्तव जिस एंग्लो बंगाली कालेज में पढ़ाते हैं, वहां ज़्यादातर गरीब व साधारण परिवार के ऐसे बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें शिक्षा का बेहतर माहौल नहीं मिलता और साथ ही आर्थिक वजहों से वह कोचिंग वगैरह भी नहीं कर पाते. इसके बावजूद यह आशीष की मेहनत का ही नतीजा है कि इस साल कालेज में उनके द्वारा पढ़ाए गए तीन बच्चों का सेलेक्शन आईआईटी में हुआ है. इसके साथ ही कई अन्य स्टूडेटंस को दूसरी जगहों पर भी कामयाबी मिली है. आशीष के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी क्लास ख़त्म होने के बाद अलग से भी बच्चों को पढ़ाते हैं. उनकी समस्याओं को दूर करते हैं और उनसे टीचर के बजाय दोस्त बनकर व्यवहार रखते हैं. यही वजह है कि स्टूडेटंस उनसे अपनी हर समस्या के बारे में डिस्कस करते हैं. उन्होंने कुछ संस्थाओं की मदद से अपने स्टूडेंट्स के बीच कम्प्टीशन कराए हैं. उन्हें इनाम देते रहते हैं. उनकी हौसला अफजाई करते हैं.

सभी करते हैं तारीफ

वह बच्चों के बीच युवा संसद का आयोजन कराते हैं ताकि बच्चे खुलकर बोलना सीख जाएं और कहीं भी किसी भी प्लेटफार्म पर खुलकर अपनी बात रखने में न हिचकें. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद उनकी ज़िम्मेदारियां और बढ़ गईं हैं. उन्हें अपने स्टूडेटंस को न सिर्फ और बेहतर तरीके से पढ़ाना होगा, बल्कि अपना दायरा भी बढ़ाना होगा. एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के प्रिंसिपल स्वास्तिक बोस भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं. उनका कहना है कि आशीष श्रीवास्तव जितनी मेहनत व लगन से अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हैं, उतना दूसरे टीचर्स में कम ही देखने को मिलता है. कालेज के टीचर रवींद्र मिश्र के मुताबिक़ आशीष श्रीवास्तव ने कालेज में कभी ड्यूटी करने की रस्म अदायगी नहीं की, बल्कि वह सही मायनों में शिक्षा की अलख जगाने वाले टीचर हैं. आशीष श्रीवास्तव के स्टूडेंट्स भी उनकी तारीफ़ करते नहीं थकते हैं.

ये भी पढ़ें.

स्मार्ट यूनिफार्म देगी किडनैपरों को मात,काशी की बेटी ने बनाई स्मार्ट ट्रैकर यूनिफार्म

एनकाउंटर का डर, तीन टॉप टेन अपराधी थाने पहुंचे और पुलिस के सामने किया सरेंडर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget