एक्सप्लोरर

हरिद्वार पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने उठाए केंद्र और संघ पर गंभीर सवाल, जानिए क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया कल हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र और संघ पर कई बड़े सवाल उठाए.

Praveen Togadia in Haridwar: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया कल हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र और संघ पर कई सवाल खड़े किये. उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द ही तबलीग जमात और देवबंदी पर प्रतिबंध नहीं लगाती है. तो भारत में भी अफगानिस्तान जैसे गृह युद्ध की स्थिति बनाते हैं. साथ ही उन्होंने अपने विहिप को छोड़ने के पीछे संघ के नेताओं के हाथ होने की बात भी कही.

सरकार को देवबंदी पर जल्द लगाना चाहिए प्रतिबंध
डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया आज हरिद्वार दौरे पर थे जहां वे अपने संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में जो तालिबान सैनिक पैदा हुए हैं. उनको पैदा करने वाले यह तबलीग जमात और देवबंदी ही हैं सरकार को इन पर चल जल्द प्रतिबंध लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज देश की जनसंख्या वृद्धि दर 2 है जिसमें हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दर 1.7 जबकि मुसलमानों की 2.4 है जिसका अर्थ यह है कि अगले 50 वर्षों में पूरे भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे. जिस से बचने के लिए केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लगाना चाहिए और अगर सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द नहीं लाती है तो उसे कोई अधिकार नहीं है उनकी हिंदुत्व की बात करें.

संघ के कारण छोड़ना विश्व हिंदू परिषद
प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा की राज्य सरकारों और केंद्र सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि जब यह सरकारें चर्च ओर मस्जिदों मदरसों का अधिकरण नहीं कर पाती है तो हिंदुओं के मंदिरों का अधिकरण क्यों किया जाता है. उन्होंने मांग की कि जिन भी मंदिरों का अधिकरण सरकार ने कर रखा है उनको सरकार कानून लाकर जल्द से जल्द हिंदुओं को सौपे. यहाँ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विश्व हिंदू परिषद को छोड़े जाने के पीछे संघ का हाथ है. उन्होंने कहा कि भोपाल में 2017 के दौरान संघ के नेताओं द्वारा उनको राम मंदिर के मुद्दे पर बात करने से रोका गया इसलिए मजबूरी बस उनको विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन को छोड़ना पड़ा. उन्होंने यहां यह भी कहा कि संघ के नेताओं के साथ हुई वह बातचीत उनके पास आज भी रिकॉर्ड है और अगर संघ उनकी बात से इंकार करती है तो वह पूरे भारत को वह रिकॉर्डिंग सुनाने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:

Bihar News: आज मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ की होगी शुरुआत, इन खास मुद्दों पर CM नीतीश कुमार की नजर

UP News: अमेरिका और चीन के झगड़े से मुरादाबाद के हस्तशिल्प कारोबारियों को फायदा, जानें कैसे

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget