एक्सप्लोरर

Saharanpur to Delhi: इंसाफ के लिए पैदल ही सफर पर निकले प्रवीण कुमार, धर्मांतरण मामले में आया था नाम

सहारनपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार को धर्मांतरण मामले में बेशक क्लीन चिट मिल गई है, लेकिन सामाजिक प्रताड़ना के कारण वो और उनका परिवार बेहद परेशान हैं.

Conversion Issue: सहारनपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार पैदल ही दिल्ली में स्थित सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल सफर पर निकले हैं. धर्मांतरण मामले में क्लीन चिट मिलने के बावजूद प्रवीण कुमार का उत्पीड़न हो रहा है. प्रवीण का कहना है कि लोग उनके घर पर आतंकवादी लिखकर उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं. सामाजिक प्रताड़ना का शिकार प्रवीण इसलिए अब न्याय की मांग के लिए सहारनपुर से सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल ही निकले हैं. 

दरअसल, धर्मांतरण मामले का खुलासा होने के बाद शीतलाखेड़ा गांव प्रवीण कुमार का नाम भी सामने आया था. छापेमारी के बाद एटीएस की टीम उसे साथ लखनऊ ले गई थी. एटीएस तीन बार उनके गांव में बने घर पर आई और कई बार पूछताछ के बाद उन्हें लखनऊ ले जाकर एक हफ्ते तक मुख्यालय में भी रखा. 

पूछताछ के बाद उसे एटीएस ने वापस भेज दिया. एटीएस से क्लीन चिट मिलने के बाद भी प्रवीण के घर की दीवारों पर आतंकवादी लिखकर उन्हें पाकिस्तान भेजने वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं. सामाजिक प्रताड़ना का शिकार प्रवीण ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है.

प्रवीण के मुताबिक उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है. ना ही वह किसी धर्मांतरण में शामिल थे. प्रवीण को एटीएस ने तो छोड़ दिया, लेकर गांववालें उन्हें बख्शने को तैयार नहीं हैं. प्रवीण के घर पर आतंकवादी लिखा गया और हाल ही में 'आतंकवादी पाकिस्तान चला जा नहीं तो' लिखकर एक पोस्टर भी उनके घर की दीवार पर चिपका दिया गया.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे प्रवीण
प्रवीण कुमार को जिला प्रशासन से भी कोई मदद नहीं मिली. गांव के अवांछित तत्वों की हरकत के बाद उनके परिवार का जीवन दूभर हो गया है. प्रवीण के पिता दिल के मरीज हैं और अब वो गहरे अवसाद में हैं. खुद प्रवीण और उनकी पत्नी तनाव में जी रहे हैं. प्रवीण ने अब इंसाफ और सम्मान के लिए सहारनपुर से दिल्ली तक की सामाजिक न्याय यात्रा शुरू की है. प्रवीण 9 अगस्त को दिल्ली जाकर अपनी बेगुनाही के प्रमाण पत्र के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. प्रवीण खुद राष्ट्रवादी लेखक हैं. उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी पर दो किताबें और ढेरों कविताएं भी लिखी हैं. प्रवीण नेट क्वालिफाइड है और फिलहाल शुगरमिल में नौकरी करते है. अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से ही इंसाफ की उम्मीद हैं.

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर की हत्या के बाद योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, एक दिन में लगी 27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन, टीकाकरण 5 करोड़ के पार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget