एक्सप्लोरर

UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, एक दिन में लगी 27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन, टीकाकरण 5 करोड़ के पार

यूपी सरकार ने वैक्सीनेशन के मामले में मंगलवार को नया रिकॉर्ड बनाया है. मंगलवार को प्रदेश में 27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई.

Vaccination Record in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर इतिहास रच दिया है. दरअसल, प्रदेश में तीन अगस्त को 27 लाख से ज्यादा लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाई गई जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम था. मध्य प्रदेश में 16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी. 

हालांकि, यूपी सरकार ने इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया और मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक साथ एक दिन में 27 लाख 34 हजार 926 लोगों को वैक्सीन लगाई. बता दें कि सरकार ने मंगलवार को चलाए गए मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन मंगलवार रात को सेशन खत्म होते-होते 27 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी.

टीकाकरण में अव्वल यूपी
पूरे देश में टीकाकरण के मामले में यूपी अव्वल है. अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 14 लाख 89 हजार 309 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. अब तक कोई भी राज्य वैक्सीनेशन के मामले में यहां तक नहीं पहुंचा है. इसमें भी 80 लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है. वहीं 4 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. 

सरकार का फोकस है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके. इसलिए युद्ध स्तर पर यूपी में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. जून महीने में सरकार ने एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे तय समय से पहले ही पूरा कर लिया था. हालांकि जुलाई महीने में सरकार ने तीन करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन ना मिलने के चलते एक करोड़ 71 लाख के आसपास ही लोगों को जुलाई महीने में टीका लग पाया था. अब अगस्त महीने में एक दिन में ही 27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश की साइकिल यात्रा पर स्वतंत्र देव सिंह का तंज, 'नीति और नीयत को समझ चुकी है जनता'

उत्तराखंड: कोरोना काल में स्कूलों को खोलने के फैसले को चुनौती, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget