एक्सप्लोरर

Ramcharitmans Row: प्रतापगढ़ में सपा विधायक आरके वर्मा के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें- मामला

Pratapgarh News: रामचरितमानस पर टिप्पणी के बाद कई नेताओं पर केस दर्ज हुआ, जिसके विरोध में अनुसूचित मोर्चा ने जिला कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उनकी बीजेपी समर्थकों से झड़प हो गई.

Ramcharitmans Controversy: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर छिड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी और कई नेताओं पर केस दर्ज होने के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिला कचहरी में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कचहरी में मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी झड़प हो गई. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक खुद कचहरी पहुंचे और पूरे मामले को संभाला. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया. 

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या एमएलसी द्वारा रामचरित मानस पर दिए गए बयान के बाद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले रानीगंज से सपा विधायक आर के वर्मा ने भी उनके सुर में सुर मिलाते हुए रामचरितमानस की कुछ चौपाईयों को हटाने की मांग की और ट्वीट किया. इसके बाद से जिले में बीजेपी समर्थकों का आक्रोश और बढ़ गया. इस मामले में भाजपा नेता संतोष मिश्र एडवोकेट ने बीती 31 जनवरी को नगर कोतवाली में दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया.

अनुसूचित मौर्चा के प्रदर्शकारियों को पीटा

विधायक डॉ. आर के वर्मा के खिलाफ केस दर्ज होने पर उनके समर्थक और अनुसूचित मौर्चा के बैनर भारी संख्या में लोग हाथों में अंबेडकर की फोटो और तख्तिया बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां बीजेपी समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इस बीच वहां पर भगदड़ मच गई. दूसरे पक्ष ने इस दौरान एक नेता को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया. इस बाबत सीओ सिटी सुबोध गौतम ने बताया कि नगर कोतवाली में संतोष मिश्र द्वारा दी गई तहरीर पर धर्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में सपा नेताओ, एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य व विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही हैं. कचहरी में भी मारपीट की बाबत बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Budget 2023 Reaction मायावती से अलग बसपा सांसद ने की बजट की दिल खोलकर तारीफ, फिल्म 'पठान' की तरह बताया हिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget